साइबर जागृति अभियान के तहत दुर्ग जिले के 159 उद्यान, पार्क एवं मैदानों में पुलिस की पहुंच, मॉर्निंग वॉक पर आने वाले नागरिकों सहित विभिन्न समूहों को किया जागरूक
15 अगस्त से 02 अक्टूबर तक संचालित साइबर जागृति अभियान के तहत दुर्ग जिले में व्यापक स्तर पर जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।
सभी राजपत्रित अधिकारी, थाना प्रभारी, प्रशिक्षु उप निरीक्षक तथा थाना एवं पुलिस इकाइयों के अधिकारी-कर्मचारियों ने अभियान में सक्रिय सहभागिता की।
पुलिस टीमों ने 159 उद्यान, पार्क एवं मैदानों में जाकर मॉर्निंग वॉक करने वाले नागरिकों तथा विभिन्न समूहों के बीच साइबर सुरक्षा संबंधी जानकारी साझा की।
नागरिकों को ऑनलाइन ठगी, संदिग्ध कॉल एवं लिंक, OTP, PIN, पासवर्ड तथा सुरक्षित डिजिटल लेन-देन के संबंध में आवश्यक सावधानियों से अवगत कराया गया।
व्यापक जनसंपर्क अभियान के दौरान नागरिकों एवं विभिन्न समूहों ने साइबर जागरूकता के लिए पुलिस द्वारा किए जा रहे प्रयासों की सराहना करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।
दुर्ग : दुर्ग जिले में 15 अगस्त से 02 अक्टूबर 2026 तक चलाए जा रहे साइबर जागृति अभियान के तहत दिनांक 24.09.2026 को 159 उद्यान, पार्क एवं मैदानों में पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा व्यापक साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार दुर्ग जिले में 15 अगस्त से 02 अक्टूबर 2026 तक साइबर जागृति अभियान संचालित किया जा रहा है। इसी क्रम में दिनांक 24.09.2026 को जिलेभर में व्यापक स्तर पर साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए।
अभियान को प्रभावी रूप से आमजन तक पहुंचाने के लिए सभी राजपत्रित अधिकारी, थाना प्रभारी, प्रशिक्षु उप निरीक्षक तथा विभिन्न थाना एवं पुलिस इकाइयों में पदस्थ अधिकारी-कर्मचारियों को अभियान में लगाया गया। पुलिस टीमों द्वारा जिले के विभिन्न क्षेत्रों में स्थित 159 उद्यान, पार्क एवं मैदानों में जाकर मॉर्निंग वॉक करने वाले नागरिकों से प्रत्यक्ष संवाद किया गया।
पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा नागरिकों को साइबर अपराध एवं ऑनलाइन ठगी से बचाव, संदिग्ध कॉल एवं लिंक से सावधानी, OTP, PIN, पासवर्ड एवं अन्य गोपनीय जानकारी साझा नहीं करने तथा सुरक्षित डिजिटल लेन-देन के संबंध में जानकारी दी गई। वरिष्ठ नागरिकों, युवाओं तथा विभिन्न सामाजिक एवं नागरिक समूहों को भी साइबर अपराधों की रोकथाम में सतर्कता एवं जागरूकता के महत्व से अवगत कराया गया।
दुर्ग जिले में अभियान को व्यापक स्वरूप देते हुए पुलिस द्वारा पुलिस कार्यालय एवं थाना स्तर से निकलकर सीधे नागरिकों के बीच पहुंचकर साइबर सुरक्षा का संदेश दिया गया। अभियान के दौरान विभिन्न नागरिक समूहों एवं आमजन द्वारा पुलिस की इस पहल का स्वागत किया गया तथा साइबर जागरूकता के लिए पुलिस को धन्यवाद ज्ञापित किया गया।
सराहनीय कार्य
अभियान में सभी राजपत्रित अधिकारियों, थाना प्रभारियों, प्रशिक्षु उप निरीक्षकों तथा थाना एवं पुलिस इकाइयों के अधिकारी-कर्मचारियों द्वारा निर्धारित स्थलों पर पहुंचकर नागरिकों से संवाद एवं साइबर जागरूकता कार्यक्रम संचालित किया गया।
दुर्ग पुलिस की अपील
दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि साइबर अपराध से बचाव के लिए स्वयं जागरूक रहें और अपने परिवार एवं परिचितों को भी जागरूक करें। किसी अनजान व्यक्ति के साथ OTP, PIN, पासवर्ड या बैंक संबंधी गोपनीय जानकारी साझा न करें। संदिग्ध ऑनलाइन गतिविधि अथवा साइबर ठगी की स्थिति में तत्काल पुलिस को सूचना दें।


