मवेशियों को क्रूरता से हांककर बूचड़खाने ले जाने की तैयारी नाकाम, लुण्ड्रा पुलिस ने 3 आरोपियों को दबोचा; 4 रास भैंसे किए जब्त

मवेशियों को क्रूरता से हांककर बूचड़खाने ले जाने की तैयारी नाकाम, लुण्ड्रा पुलिस ने 3 आरोपियों को दबोचा; 4 रास भैंसे किए जब्त

अवैध मवेशी तस्करी और पशु क्रूरता के मामले में 03 आरोपी गिरफ्तार, 04 रास मवेशी जप्त।

थाना लुण्ड्रा पुलिस टीम द्वारा मामले में आरोपियों के विरुद्ध की गई सख्त वैधानिक कार्यवाही।

आरोपियों के कब्जे से 04 रास मवेशी किया गया जप्त।

आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त आरोपियों के विरुद्ध लगातार की जा रही सख्त कार्यवाही।

अम्बिकापुर : प्रार्थी द्वारा थाना लुण्ड्रा आकर रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि दिनांक 15/09/26 को ग्राम पचायत दोरना में 04 नग मवेशी को कुछ व्यक्तियों द्वारा क्रूरता पूर्वक ले जाते हुए देखा गया जिनसे प्रार्थी एवं अन्य ग्रामीणों द्वारा पूछताछ किये जाने पर संदेहियो द्वारा अपना नाम (01) राहुल पिता सर्वेश्वर उम्र 20 वर्ष निवासी ग्राम तुरियावीरा थाना लुण्ड्रा, (02) राजकुमार उम्र 23 वर्ष निवासी ग्राम तुरियाबीरा थाना लुण्ड्रा का होना बताये, बताये संदेहियो द्वारा उक्त मवेशियों कों उदारी थाना लण्ड्रा निवासी बसारत अंसारी कों बेचना एवं मवेशियों कों बुचड खाना झारखण्ड ले जाना बताया गया, प्रार्थी के रिपोर्ट पर थाना लुण्ड्रा में सदर धारा का अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया।

दौरान विवेचना पुलिस टीम द्वारा प्रार्थी का कथन लेख कर घटना स्थल का निरीक्षण कर 04 रास भैंसा आरोपियों के कब्जे से जप्त किया गया, आरोपियों से घटना के सम्बन्ध में पूछताछ किये जाने पर 04 रास भैंसा को क्रूरता पूर्वक पैदल हाकते हुए बसारत अंसारी निवासी उदारी थाना लण्ड्रा को जाकर बेचना बताये आरोपियों के निशानदेही पर मामले में शामिल आरोपी (03) बसारत अंसारी पिता गुलाम रसुल उम्र 52 वर्ष निवासी उदारी थाना लण्ड्रा कों पकड़कर पूछताछ किया गया जो आरोपी द्वारा उपरोक्त मवेशियों कों खरीद कर बुचड़ खाना ले जाना स्वीकार किया गया, आरोपियों के विरुद्ध अपराध सबूत पाये जाने से  प्रकरण में आरोपियों कों गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जाता है।

संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी लुण्ड्रा निरीक्षक असफाक अहमद अंसारी, सहायक उप निरीक्षक सत्यनारायण सिंह मरावी, प्रधान आरक्षक मानिक राम, आरक्षक शिवप्रसाद खलखो, धीरेन्द्र कुमार, इबनूल खान एवं रियाजुल खान की सक्रिय भूमिका रही।

Crime