​जिन वीर जवानों ने देश और समाज की रक्षा में दिया सर्वोच्च बलिदान, दीपावली पर उनके परिवारों के बीच पहुंचा पुलिस परिवार, शहीदों के परिजनों का जाना हालचाल, भावुक कर गई पुलिस की यह पहल!

​जिन वीर जवानों ने देश और समाज की रक्षा में दिया सर्वोच्च बलिदान, दीपावली पर उनके परिवारों के बीच पहुंचा पुलिस परिवार, शहीदों के परिजनों का जाना हालचाल, भावुक कर गई पुलिस की यह पहल!

दीपावली पर्व के पावन अवसर पर बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस का संवेदनशील पहल; वीर शहीदों के परिजनों के घर पहुँचकर जानी कुशलक्षेम, दीं दीपावली की आत्मीय शुभकामनाएं

पुलिस अधीक्षक गौरव राय (IPS) के मार्गदर्शन में जिले के थानों व चौकियों की पुलिस टीमों ने शहीदों के गृहग्राम जाकर उनके परिवारों से की आत्मीय भेंट

थाना पलारी एवं पुलिस चौकी करही बाजार की टीमों ने शहीद उप निरीक्षक युगल किशोर वर्मा एवं शहीद आरक्षक हीरालाल गायकवाड़ के परिजनों को श्रीफल, मिठाई व बच्चों के लिए पटाखे भेंट कर मनाया दीवाली का पर्व

‘पुलिस परिवार’ हमेशा अपने वीर जवानों के परिवारों के साथ खड़ा है, पुलिस की इस पहल से शहीदों के घरों में बढ़ा उत्साह और संवेदनशीलता की मिसाल हुई कायम

बलौदाबाजार-भाटापारा : पुलिस अधीक्षक बलौदाबाजार-भाटापारा गौरव राय (भा.पु.से.) के कुशल निर्देशन एवं नेतृत्व में बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस अपने कर्तव्य पथ पर सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर शहीदों के परिवारों के प्रति सदैव आदर और संवेदनशीलता का भाव रखती है। इसी परंपरा का निर्वहन करते हुए दीपावली के पावन पर्व पर आज दिनांक 07.11.2026 को जिले के विभिन्न थाना-चौकी प्रभारियों व पुलिस टीमों द्वारा अमर शहीद जवानों के घर पहुँचकर उनके परिजनों के साथ दीवाली की खुशियां साझा की गईं। 

शहीदों के परिजनों से भेंट एवं आत्मीय सत्कार का विवरण:– 1. थाना पलारी पुलिस टीम द्वारा शहीद उप निरीक्षक युगल किशोर वर्मा के घर भेंट: थाना पलारी पुलिस की टीम द्वारा शहीद उप निरीक्षक युगल किशोर वर्मा के पलारी नगर स्थित निज निवास पर जाकर उनकी माताजी एवं परिजनों से भेंट की गई। ​पुलिस टीम ने उनकी माताजी का आशीर्वाद प्राप्त कर उनका हाल-चाल जाना तथा थाना पलारी परिवार की ओर से दीपावली की शुभकामनाएं प्रेषित कीं। ​पर्व के उल्लास को बढ़ाते हुए परिजनों को श्रीफल, मिठाई भेंट किए गए, जिससे शहीदों के परिजनों के चेहरे पर मुस्कान और गर्व का भाव नजर आया। 

2. पुलिस चौकी करही बाजार टीम द्वारा शहीद आरक्षक हीरालाल गायकवाड़ के घर भेंट:- आज दिनांक 07.11.2026 को पुलिस चौकी करहीबाजार की पुलिस टीम ग्राम लच्छनपुर स्थित शहीद आरक्षक हीरालाल गायकवाड़ के निवास पहुँची। ​पुलिस टीम ने शहीद के परिजनों से मिलकर उनका कुशलक्षेम जाना। ​इस दौरान परिवारजनों को दीपावली पर्व की आत्मीय शुभकामनाएं देते हुए श्रीफल, मिठाई तथा शहीद के बच्चों के लिए विशेष रूप से पटाखे भेंट कर पर्व की खुशियां बांटी गईं। 

​बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस का यह प्रयास यह संदेश देता है कि देश और समाज की रक्षा में अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर जवानों के परिवार अकेले नहीं हैं, बल्कि संपूर्ण पुलिस विभाग उनके सुख-दुख में हमेशा एक मजबूत परिवार की तरह उनके साथ खड़ा है।

Chhattisgarh