चंगोराभाठा में अवैध शराब के कारोबार पर पुलिस का बड़ा वार! दो अलग-अलग ठिकानों से 65 पाव शराब जब्त, 2 आरोपी गिरफ्तार—11.7 बल्क लीटर शराब बरामद

चंगोराभाठा में अवैध शराब के कारोबार पर पुलिस का बड़ा वार! दो अलग-अलग ठिकानों से 65 पाव शराब जब्त, 2 आरोपी गिरफ्तार—11.7 बल्क लीटर शराब बरामद

अवैध शराब बिक्री के विरुद्ध डी.डी. नगर पुलिस की प्रभावी कार्रवाई

दो अलग-अलग प्रकरणों में 02 आरोपी गिरफ्तार, 11.700 बल्क लीटर अवैध शराब जब्त

रायपुर : पुलिस उपायुक्त पश्चिम जोन रॉबिन्सन गुड़िया, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त पश्चिम राहुल देव शर्मा एवं सहायक पुलिस आयुक्त पुरानी बस्ती देवांश सिंह राठौर के मार्गदर्शन में थाना डी.डी. नगर पुलिस द्वारा क्षेत्र में अवैध शराब की बिक्री एवं परिवहन के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है।

इसी क्रम में थाना डी.डी. नगर पुलिस को अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई करते हुए 02 आरोपियों को गिरफ्तार कर कुल 65 पाव देशी मदिरा मसाला शराब, कुल 11.700 बल्क लीटर, कीमत लगभग ₹6,500/- की शराब जब्त की गई।

घटना क्रमांक – 01

पेट्रोलिंग के दौरान सूचना प्राप्त हुई कि मटकौड़वा पारा चंगोराभाठा निवासी अमन मरावी कपड़े के थैले में अवैध रूप से देशी शराब रखकर बिक्री करने हेतु घूम रहा है। सूचना पर पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर आरोपी अमन मरावी पिता किशन मरावी, उम्र 22 वर्ष, निवासी मटकौड़वा पारा चंगोराभाठा, थाना डी.डी. नगर, रायपुर को पकड़ा गया। आरोपी के कब्जे से 30 पाव देशी मदिरा मसाला शराब, प्रत्येक पाव में 180 एमएल, कुल 5.400 बल्क लीटर, कीमत लगभग ₹3,000/- बरामद की गई।आरोपी के विरुद्ध थाना डी.डी. नगर में अपराध क्रमांक 565/2026, धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

घटना क्रमांक – 02

सूचना प्राप्त हुई कि चंगोराभाठा क्षेत्र में एक व्यक्ति सफेद रंग की प्लास्टिक बोरी में अवैध शराब रखकर बिक्री कर रहा है।सूचना पर पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर घेराबंदी कर आरोपी राजेन्द्र पारशी पिता राधेश्याम पारशी, उम्र 55 वर्ष, निवासी न्यू चंगोराभाठा, शिव मंदिर के पास, थाना डी.डी. नगर, रायपुर को पकड़ा गया।आरोपी के कब्जे से 35 पाव देशी मदिरा मसाला शराब, प्रत्येक पाव में 180 एमएल, कुल 6.300 बल्क लीटर, कीमत लगभग ₹3,500/- बरामद की गई।आरोपी के विरुद्ध थाना डी.डी. नगर में अपराध क्रमांक 566/2026, धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर गिरफ्तार किया गया तथा माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

उक्त दोनों कार्रवाइयों में थाना डी.डी. नगर पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Crime