पुलिस का बड़ा शिकंजा! धनेली नाला के पास छिपाकर रखा था भारी मात्रा में संदिग्ध माल, 4 मालवाहक वाहनों में 700 क्विंटल स्पंज, डेढ़ टन स्क्रैप और 1 टन कॉइल बरामद

पुलिस का बड़ा शिकंजा! धनेली नाला के पास छिपाकर रखा था भारी मात्रा में संदिग्ध माल, 4 मालवाहक वाहनों में 700 क्विंटल स्पंज, डेढ़ टन स्क्रैप और 1 टन कॉइल बरामद

पुलिस की बड़ी कार्रवाई — अवैध रूप से रखे स्क्रैप, क़्वाईल एवं वाहनों पर वैधानिक कार्रवाई, आरोपी सहित 04 मालवाहक वाहन एवं भारी मात्रा में माल जप्त

रायपुर : पुलिस अधीक्षक रायपुर ग्रामीण श्रीमती श्वेता श्रीवास्तव सिन्हा एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रायपुर ग्रामीण अभिषेक झा के निर्देशन तथा उप पुलिस अधीक्षक माना लम्बोदर पटेल के मार्गदर्शन में थाना सिलतरा पुलिस द्वारा आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण एवं संदिग्ध माल/वाहनों की जांच के दौरान महत्वपूर्ण कार्रवाई की गई।

घटना का संक्षिप्त विवरण:-

दिनांक 16.08.2026 को थाना सिलतरा पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि रिंग रोड नंबर-03, धनेली नाला के पास बड़ी बाउंड्री के पीछे छुपाव हासिल करते हुए संदिग्ध रूप से मालवाहक वाहनों में भारी मात्रा में स्पंज, क़्वाईल एवं स्क्रैप रखा हुआ है। सूचना पर पुलिस टीम द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर जांच एवं पूछताछ की गई।

मौके पर उमेश साव पिता लखन साव, उम्र 42 वर्ष, निवासी हर्षित विहार कॉलोनी उरकुरा, थाना खमतराई, रायपुर कमिश्नरेट उपस्थित मिला। साथ ही अमन कुमार पिता मुन्ना गुप्ता, उम्र 20 वर्ष, निवासी ग्राम धनेली, थाना सिलतरा, रायपुर ग्रामीण के संबंध में भी कार्रवाई की गई।

मामले में दोनों व्यक्तियों के विरुद्ध थाना सिलतरा धारा -35(1)बी BNSS एवं धारा -170/126,135(3) BNSS के तहत वैधानिक कार्रवाई की गई है। प्रकरण में परिस्थितियों एवं बरामद माल के संबंध में विस्तृत जांच जारी है।

मौके से जप्त वाहन एवं माल

01. हाइड्रा वाहन क्रमांक CG-04-NM-5789

— चालक: अमन कुमार पिता मुन्ना गुप्ता, उम्र 20 वर्ष

— निवासी ग्राम धनेली, थाना सिलतरा, रायपुर ग्रामीण।

02. पिकअप वाहन क्रमांक CG-04-NR-1692

— वाहन में लगभग 700 क्विंटल स्पंज लोड पाया गया।

03. टाटा मालवाहक वाहन क्रमांक CG-04-MJ-0251

— वाहन में लगभग डेढ़ टन स्क्रैप लोड पाया गया।

04. हाइवा वाहन क्रमांक CG-04-JB-6710

— वाहन में लगभग 01 टन कॉइल लोड पाया गया।

पुलिस की कार्रवाई:-

पुलिस द्वारा मौके पर पाए गए चारों वाहनों एवं उनमें लदे माल को जप्त कर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। वाहनों एवं माल के संबंध में आवश्यक दस्तावेजों, स्वामित्व एवं स्रोत की जांच की जा रही है। जांच में जो तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

थाना सिलतरा पुलिस द्वारा औद्योगिक क्षेत्र एवं आसपास के इलाकों में संदिग्ध गतिविधियों, अवैध परिवहन तथा संदिग्ध माल की आवाजाही पर लगातार निगरानी रखी जा रही है।

कार्रवाई में थाना सिलतरा पुलिस की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में थाना सिलतरा पुलिस द्वारा आगे भी संदिग्ध गतिविधियों के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा।

Crime