हिंदुस्तान पेट्रोलियम कंपनी के नाम पर नकली तेल का बड़ा खेल बेनकाब ! जांजगीर-चांपा में पुलिस की ताबड़तोड़ रेड, तीन दुकानों से 2.50 लाख का 56 नग संदिग्ध डुप्लीकेट तेल जब्त, तीन दुकान संचालकों पर की गई कार्यवाही.

हिंदुस्तान पेट्रोलियम कंपनी के नाम पर नकली तेल का बड़ा खेल बेनकाब ! जांजगीर-चांपा में पुलिस की ताबड़तोड़ रेड, तीन दुकानों से 2.50 लाख का 56 नग संदिग्ध डुप्लीकेट तेल जब्त, तीन दुकान संचालकों पर की गई कार्यवाही.

जानकारी के अनुसार मामले का विवरण इस प्रकार की थाना क्षेत्र में कंपनी के नाम पर डुप्लीकेट सामान की बिक्री के संबंध में लगातार सूचना प्राप्त हो रही थी, इस संबंध में जिले के पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के द्वारा अवैध कार्य करने वालों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए थे। आदेश के पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. यूलैंडन यार्क, नगर पुलिस अधीक्षक जांजगीर योगिता बाली खापर्डे के निर्देशन में तथा थाना सिटी कोतवाली और चाम्पा पुलिस द्वारा एक-एक टीम बनाकर क्षेत्र में नकली एवं डुप्लीकेट उत्पादों की बिक्री पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से लगातार जांच एवं कार्रवाई की जा रही है।

इसी क्रम में हिंदुस्तान पेट्रोलियम कंपनी (HPCL) के नाम पर डुप्लीकेट तेल बेचने की शिकायत पर पुलिस टीम द्वारा दुकानों में रेड कार्यवाही की गई। पुलिस टीम द्वारा कोतवाली और चाम्पा के संदिग्ध दुकानों की जांच के दौरान तीन दुकान संचालकों के कब्जे से हिंदुस्तान पेट्रोलियम कंपनी के नाम/पैकिंग में डुप्लीकेट तेल एवं संबंधित सामग्री जिनकी कीमत 2,50,000/- रूपये बरामद कर जप्त की गई। बरामद सामग्री के संबंध में दस्तावेज एवं बिक्री संबंधी जानकारी की जांच की जा रही है। प्रथम दृष्टया कंपनी के अधिकृत उत्पाद के नाम का दुरुपयोग कर ग्राहकों को डुप्लीकेट तेल बेचे जाने की जानकारी सामने आई है। मामले में संबंधित दोनों दुकान संचालकों के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध कर नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जा रही है तथा जप्त सामग्री की जांच एवं सत्यापन कराया जा रहा है।

Crime