ऑपरेशन शंखनाद में जशपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई : 55 किलो गौ मांस बरामद, 10 आरोपी हिरासत में, कई सामान भी जब्त, न्यायिक कार्रवाई प्रारंभ, भेजा जावेगा जेल.

ऑपरेशन शंखनाद में जशपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई : 55 किलो गौ मांस बरामद, 10 आरोपी हिरासत में, कई सामान भी जब्त, न्यायिक कार्रवाई प्रारंभ, भेजा जावेगा जेल.

2. राकेश तिर्की उम्र  24वर्ष ग्राम बैगाबहार, चौकी कोतबा जिला जशपुर छ ग।

3. मेघनाथ तिर्की उम्र 41 वर्ष ग्राम बैगाबहार, चौकी कोतबा जिला जशपुर छ ग।

4. विनय तिग्गा उम्र 26 वर्ष ग्राम बैगाबहार, चौकी कोतबा जिला जशपुर छ ग।

5. अमलेश तिग्गा उम्र 32 वर्ष ग्राम बैगाबहार, चौकी कोतबा जिला जशपुर छ ग।

6. हीरा लाल तिर्की उम्र 45 वर्ष ग्राम बैगाबहार, चौकी कोतबा जिला जशपुर छ ग।

7. मनमोहन तिग्गा उम्र 32 वर्ष निवासी ग्राम रोकबहार चौकी कोतबा जिला जशपुर छ ग।

8. अब्राहम कुजूर उम्र 31 वर्ष ग्राम रोकबहार चौकी कोतबा जिला जशपुर छ ग।

9. संजय तिग्गा उम्र 26 वर्ष निवासी हाई स्कूल पारा कोतबा, चौकी कोतबा जिला जशपुर छ ग।

10. अनूप भगत उम्र 21 वर्ष निवासी हाई स्कूल पारा कोतबा, चौकी कोतबा जिला जशपुर छ ग।

जानकारी के अनुसार मामले का विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 26.07.2026 को प्रातः करीबन 09:00 बजे मुखबिर से सूचना मिली थी कि आरोपीगण क्रमशः रंजीत एक्का, राकेश तिर्की, मेघनाथ तिर्की, अमलेश तिग्गा, विनय तिग्गा व अन्य आरोपी जो कि ग्राम बैगाबहार व रोकबहार के रहने वाले हैं, सुबह करीबन 03:00 से 04:00 बजे के लगभग आरोपी रंजीत एक्का के एक गौ-वंश को उसके साथ मिलकर वध करने के लिए चौकी कोतबा क्षेत्रांतर्गत बैगाबहार बरगोड़ा में ले गए हैं  व गौ वंश का वध कर उसका मांस काट कर बना रहे हैं, जिसे कि वे लोग खाने के लिए अपने घर ले जाने वाले हैं।

सूचना पर चौकी कोतबा पुलिस के द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए मामले के संबंध में वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराते हुए तत्काल पुलिस टीम के साथ मुखबिर के बताए स्थान पर जाकर घेराबंदी कर सर्च अभियान चलाया गया। इस दौरान आरोपी रंजीत एक्का के हीरो मोटर साइकल क्रमांक CG 13 W 8714 में एक बोरी में पुलिस को भारी मात्रा में गौ मांस मिला। पूछताछ पर आरोपी आरोपी रंजीत एक्का ने बताया, उसके द्वारा अपने एक गौ वंश को अपने साथियों क्रमशः राकेश तिर्की, मेघनाथ तिर्की, विनय तिग्गा, अमलेश तिग्गा, हीरालाल तिर्की सभी निवासी बैगाबहार तथा मनमोहन तिग्गा, अब्राहम कुजूर निवासी रोकबहार व हाईस्कूल पारा कोतबा के संजय तिग्गा, अनूप भगत के साथ मिलकर, खाने हेतु काटा गया था। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 55 किलो गौ-मांस को बरामद कर, घटना में प्रयुक्त मोटर साइकल, मांस काटने हेतु उपयोग किए गए औजार टांगी, छुरी तथा गौ मांस बिक्री से प्राप्त रकम 2000/- रुपये को भी जप्त किया है। पुलिस के द्वारा कार्यवाही करते हुए मामले में शामिल सभी 10 आरोपियों को हिरासत में ले लिया गया है। आरोपियों की धर पकड़ में थाना तुमला पुलिस का भी विशेष योगदान रहा है।

मामले में पुलिस के द्वारा चौकी कोतबा में आरोपियों के विरुद्ध छ ग कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम 2004 की धारा 4,5,6,10 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर जांच विवेचना में लिया गया है। प्रकरण में पुलिस की कार्यवाही जारी है, हिरासत में लिए गए आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेजा जाएगा।

Crime Jashpur