नारायणपुर डायल-112 टीम की त्वरित कार्रवाई : नेक्स्ट जेन सीजी डायल-112 की तत्परता से बची महिला की जान, दुर्गम रास्ते भी नहीं बने बाधा, जहर सेवन के बाद समय पर पहुंचाया अस्पताल, महिला को दिलाया नया जीवन.

नारायणपुर पुलिस की नेक्स्ट जेन सीजी डायल-112 सेवा ने एक बार फिर अपनी त्वरित एवं संवेदनशील कार्यशैली का परिचय देते हुए जहर सेवन करने वाली एक महिला को समय पर अस्पताल पहुंचाकर उपचार उपलब्ध कराया।

दिनांक 22 जुलाई 2026 को प्रातः लगभग 07:30 बजे डायल-112 कंट्रोल रूम को सूचना प्राप्त हुई कि एक महिला द्वारा जहर सेवन कर लिया गया है, जिसकी हालत गंभीर थी तथा उसे तत्काल अस्पताल ले जाने की आवश्यकता थी।

सूचना प्राप्त होते ही डायल-112 की टीम बिना विलंब के घटना-स्थल के लिए रवाना हुई। दुर्गम एवं कच्चे मार्गों के बावजूद टीम ने तत्परता से मौके पर पहुंचकर महिला को सुरक्षित वाहन में बैठाया तथा तत्काल जिला अस्पताल, नारायणपुर पहुंचा कर भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों द्वारा उसका उपचार प्रारंभ किया गया।

इस सराहनीय कार्य में आरक्षक ज्ञानदास खांडे, डीएसएफ आरक्षक अर्जुन सलाम तथा चालक नीलेश कश्यप की महत्वपूर्ण भूमिका रही, जिन्होंने त्वरित एवं संवेदनशील कार्रवाई करते हुए महिला को समय पर अस्पताल पहुंचाकर उपचार उपलब्ध कराया।

Chhattisgarh