अंबिकापुर पुलिस की त्वरित कार्रवाई : वीडियो कॉल और तकनीकी साक्ष्यों से खुला मामला, धनबाद के वारंटी को पुलिस अभिरक्षा से छुड़ा कर भगाने के आरोप में दो आरोपी गिरफ्तार, अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी.

अंबिकापुर पुलिस की त्वरित कार्रवाई : वीडियो कॉल और तकनीकी साक्ष्यों से खुला मामला, धनबाद के वारंटी को पुलिस अभिरक्षा से छुड़ा कर भगाने के आरोप में दो आरोपी गिरफ्तार, अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी.

जानकारी के अनुसार प्रकरण का विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी उपनिरीक्षक अभय कुमार थाना प्रभारी बरोरा जिला धनबाद झारखण्ड द्वारा धनबाद (बैंकमोड़) के वारंटी अभियुक्त साबिर आलम आत्मज सालार आलम, निवासी-कमर मखदूमी रोड, वासेपुर, थाना-बैंकमोड, जिला-धनबाद के वारंट तामिली के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त करने पर मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि उक्त वारंटी अभियुक्त वर्तमान में मोमिनपुरा, अंबिकापुर, जिला-सरगुजा (छत्तीसगढ़) में अपनी पहचान छिपा कर गुप्त रूप से रह रहा है। जिसकी तामिली हेतु दिनांक 29/06/2026 को समय लगभग 08:00 बजे प्रार्थी अपने हमराह स्टॉफ के साथ बैंकमोड़ थाना से वारंटी अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु अंबिकापुर आए थे। धनबाद पुलिस वारंटी अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु कार्रवाई करते हुए मोमिनपुरा मस्जिद के पास स्कूटी से आते एक व्यक्ति का हुलिया एवं पहचान वारंटी अभियुक्त से मेल कर रहा था, जिसे रोककर टीम द्वारा पूछताछ किया गया।

पूछताछ में उसने अपना नाम साबिर आलम बताया, जिस पर पुलिस टीम द्वारा अग्रिम वैधानिक प्रक्रिया की जा रही थी, इसी दौरान वारंटी अभियुक्त आसपास मौजूद लोगों को बुलाने लगा। थोड़ी ही देर बाद वहा उपस्थित जुनैद खान, मोहम्मद जाहिद खान एवं अन्य द्वारा सामूहिक बल प्रयोग करते हुए न्यायालय के वारंटी अभियुक्त साबिर आलम को धनबाद पुलिस के वैध पुलिस अभिरक्षा से छुड़ा लिया गया एवं वारंटी अभियुक्त साबिर आलम मौके से भाग निकला। अभियुक्त के फरार होते ही अन्य अज्ञात व्यक्ति भी तेजी से भीड़ के साथ घटना-स्थल से भाग गए। मामले में प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 438/26 धारा 221, 132, 126(2), 296(बी), 351(3), 263(ई), 352, 3(5) बी.एन.एस. का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।

विवेचना के दौरान थाना कोतवाली पुलिस टीम द्वारा प्रार्थी एवं गवाहों का कथन लेख कर घटना-स्थल का निरीक्षण किया गया है। प्रार्थी अभय कुमार (उपनिरीक्षक) से वीडियो कॉल के माध्यम से घटना के संबंध में पूछताछ किया गया तथा वीडियो कॉलिंग से आरोपियों (01) जुनैद खान पिता मोहम्मद जाहिद खान उम्र 30 वर्ष निवासी नया बस्ती हबीबनगर अम्बिकापुर थाना अम्बिकापुर जिला सरगुजा छ.ग., (02) मोहम्मद जाहिद खान पिता मोहम्मद अयुब खान उम्र 59 वर्ष निवासी नया बस्ती हबीबनगर अम्बिकापुर थाना अम्बिकापुर जिला सरगुजा का पहचान कराया गया। जो अपने वीडियो कॉलिंग में घटना-स्थल पर उपस्थित तथा गिरफ्तारी वारंटी साबीर आलम को अभिरक्षा का विरोध करके छुड़ा रहे थे मौके पर इन सभी के द्वारा विवाद की स्थिति उत्पन्न किया गया था, वीडियो कॉलिंग व व्हाट्सएप से आरोपियों की पहचान व पुष्टि की गई।

प्रकरण के आरोपियों से घटना के संबंध में पूछताछ किया गया, जो घटना कारित करना स्वीकार किये। आरोपीगण (01)जुनैद खान पिता मोहम्मद जाहिद खान उम्र 30 वर्ष निवासी नया बस्ती हबीबनगर अम्बिकापुर थाना अम्बिकापुर जिला सरगुजा, (02)मोहम्मद जाहिद खान पिता मोहम्मद अयुब खान उम्र 59 वर्ष निवासी नया बस्ती हबीबनगर अम्बिकापुर थाना अम्बिकापुर जिला सरगुजा के विरूद्ध सदर धारा का अपराध घटित करना पाये जाने से प्रकरण में आरोपियों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है। मामले में सम्मिलित अन्य आरोपी घटना दिनांक से फरार हैं, फरार आरोपियों का पता तलाश किया जा रहा है आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार कर लिया जाएगा, प्रकरण में अग्रिम जांच विवेचना जारी है।

Crime