सीरियल चोर गिरोह का पर्दाफाश: 8 चोरी की वारदातों का खुलासा, 2 फरार आरोपी गिरफ्तार, ₹8.5 लाख का माल बरामद

सीरियल चोर गिरोह का पर्दाफाश: 8 चोरी की वारदातों का खुलासा, 2 फरार आरोपी गिरफ्तार, ₹8.5 लाख का माल बरामद

05 सूने मकान तथा 03 दोपहिया वाहन सहित चोरी की कुल 08 प्रकरणों का खुलासा

आरोपियों द्वारा थाना डी.डी.नगर क्षेत्रांतर्गत आवासीय कॉलोनियों के 05 सूने मकानों में चोरी की घटनाओं को दिया गया था अंजाम।

थाना डी डी नगर क्षेत्र से 02 एवं थाना राखी क्षेत्र से 01 सहित कुल 03 नग दोपहिया वाहन भी किये थे चोरी।

एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना डी.डी.नगर पुलिस की संयुक्त कार्यवाही।

आरोपियान गिरोह बनाकर चोरी की दोपहिया वाहनों में घुम-घुम कर देते थे सूने मकानों में चोरी की घटनाओं को अंजाम, जिसमें आरोपियों के विरूद्ध जोडी गई है संगठित अपराध की धारा 111 बीएनएस।

प्रकरणों में पूर्व में आरोपी सिद्धार्थ सिंह को किया जा चुका है गिरफ्तार।

घटना के बाद से आरोपी आशुतोष सिंह उर्फ सूरज एवं साहिल सोनकर लगातार चल रहे थे फरार, जिन्हें किया गया गिरफ्तार।

आरोपियों के कब्जे से चोरी की सोने एवं चांदी के जेवरात तथा चोरी व घटनाओं में प्रयुक्त 02 नग एक्टिवा वाहन कीमती लगभग 4,50,000/- रूपये किया गया है जप्त।

प्रकरण में अब तक तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर कुल 8,50,000/- रूपये का मशरूका किया गया है जप्त।

रायपुर : थाना डी.डी.नगर के अपराध क्रमांक 484/25, 560/25, 40/26, 43/26, 53/26, 55/26, 59/26 तथा थाना राखी के अपराध क्रमांक 55/26 धारा 331(4), 305(ए), 303(2), 3(5), 111 बी.एन.एस. के प्रकरणों में वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना डी.डी. नगर पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा पूर्व में आरोपी सिद्धार्थ सिंह उर्फ सिद्धू, पिता राकेश सिंह उम्र 26 वर्ष, निवासी पी.आर.टी. कॉलोनी, अमलेश्वर, जिला दुर्ग को गिरफ्तार कर कब्जे से चोरी के सोने-चांदी के जेवरात, घटना में प्रयुक्त चोरी की एक दोपहिया वाहन, एक मोबाइल फोन, एक एटीएम कार्ड एवं अन्य आलाजरब सहित लगभग 4,00,000/- रुपये का मशरूका जप्त कर आरोपी के विरूद्ध कार्यवाही की गई थी।

गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ, तकनीकी विश्लेषण एवं अन्य साक्ष्यों के आधार पर प्रकरण में संलिप्त फरार आरोपी आशुतोष सिंह उर्फ सूरज एवं साहिल सोनकर की पतासाजी कर उन्हें पकड़ा गया। पूछताछ के दौरान दोनों आरोपियों ने सिद्धार्थ सिंह उर्फ सिद्धू के साथ मिलकर थाना डी.डी. नगर व राखी क्षेत्र में चोरी एवं नकबजनी की वारदातों को अंजाम देना स्वीकार किया।

दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की सोने एवं चांदी के जेवरात तथा चोरी व घटना में प्रयुक्त 02 नग एक्टिवा वाहन जुमला कीमती लगभग 4,50,000/-रूपये जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध कार्यवाही किया गया है।

निकाल किये गये चोरी/नकबजनी के प्रकरण-

1      थाना डी.डी.नगर – अप.क्र 560/25, धारा 331(4), 305(ए)बीएनएस

2      थाना डी.डी.नगर – अप.क्र 43/26, धारा 331(4), 305(ए) बीएनएस

3      थाना डी.डी.नगर – अप.क्र 53/26, धारा 331(4), 305(ए) बीएनएस

4      थाना डी.डी.नगर – अप.क्र 55/26 धारा 331(4), 305(ए) बीएनएस

5      थाना डी.डी.नगर – अप.क्र 59/26 धारा 331(4), 305(ए) बीएनएस

दोपहिया वाहन चोरी प्रकरण-

1      थाना डी.डी.नगर – अप.क्र 484/25, धारा 303(2) बीएनएस

2      थाना डी.डी.नगर – अप.क्र 40/26, धारा 303(2) बीएनएस   

3      थाना राखी – अप.क्र 55/26, धारा 303(2) बीएनएस

गिरफ्तार आरोपी

01.    आशुतोष सिंह उर्फ सूरज पिता राकेश सिंह उम्र 22 साल निवासी रमरेपुर थाना धानापुर जिला चंदोली उ.प्र.। हाल पता – एकता नगर सोनडोंगरी थाना कबीर नगर रायपुर।

02.    साहिल सोनकर पिता अनिल सोनकर उम्र 20 साल निवासी पावर हाउस कैम्प थाना छावनी जिला दुर्ग। हाल पता – स्टेशन चौक लोधीपारा थाना गंज रायपुर।

Crime