जशपुर में बच्चों के लिए बड़ी सौगात: 15 जून को जिला चिकित्सालय में लगेगा निःशुल्क हृदय रोग जांच शिविर, विशेषज्ञ करेंगे इकोकार्डियोग्राफी

जशपुर में बच्चों के लिए बड़ी सौगात: 15 जून को जिला चिकित्सालय में लगेगा निःशुल्क हृदय रोग जांच शिविर, विशेषज्ञ करेंगे इकोकार्डियोग्राफी

जिला चिकित्सालय जशपुर में 15 जून को बच्चों के लिए निःशुल्क हृदय रोग जांच एवं इकोकार्डियोग्राफी शिविर

श्री सत्य साई संजीवनी हॉस्पिटल के विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम करेगी स्वास्थ्य परीक्षण

जशपुर : राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम चिरायु अंतर्गत 0 से 18 वर्ष आयु वर्ग के हृदय रोग से चिन्हांकित बच्चों के लिए एक दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जा रहा है। शिविर में बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण एवं इकोकार्डियोग्राफी  जांच विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा की जाएगी।

शिविर का आयोजन 15 जून 2026 को जिला चिकित्सालय जशपुर में प्रातः 9 बजे से अपराह्न 4 बजे तक किया जाएगा। शिविर में श्री सत्य साई संजीवनी हॉस्पिटल नया रायपुर की विशेषज्ञ टीम बच्चों का परीक्षण करेगी। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग जिला जशपुर ने हृदय रोग से प्रभावित बच्चों एवं उनके अभिभावकों से शिविर का लाभ उठाने की अपील की है।

Jashpur