जशपुर की सियान गुड़ी बनी सम्मान, सेवा और संस्कार का अद्भुत संगम: प्रभारी सचिव अंकित आनंद ने किया निरीक्षण, 94 वरिष्ठ नागरिकों को मिल रहा आत्मीय सहारा और 32 बुजुर्गों को फिजियोथेरेपी की विशेष सुविधा

जशपुर की सियान गुड़ी बनी सम्मान, सेवा और संस्कार का अद्भुत संगम: प्रभारी सचिव अंकित आनंद ने किया निरीक्षण, 94 वरिष्ठ नागरिकों को मिल रहा आत्मीय सहारा और 32 बुजुर्गों को फिजियोथेरेपी की विशेष सुविधा

सियान गुड़ी का प्रभारी सचिव अंकित आनंद ने किया निरीक्षण : 94 वरिष्ठ नागरिक पंजीकृत, 32 को मिल रही फिजियोथेरेपी सुविधा

कैरम, शतरंज, लूडो, संगीत में प्रथम आए वरिष्ठ नागरिकों को किया गया सम्मानित

वरिष्ठ नागरिक परमानंद और सूरज सोनी ने सुमधुर भजन और स्वागत गीत से खूब तालियां बटोरी

जशपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में वरिष्ठ नागरिकों के लिए सियान गुड़ी का बेहतर संचालन किया जा रहा है। जशपुर जिले के प्रभारी सचिव श्री अंकित आनंद ने आज सियान गुड़ी का निरीक्षण करके विभिन्न गतिविधियों की जानकारी ली। वरिष्ठ नागरिकों ने भी उनका आत्मीय स्वागत किया।

इस अवसर पर कलेक्टर रोहित व्यास जिला पंचायत सीईओ अभिषेक कुमार, एसडीएम विश्वास राव मस्के और समाज कल्याण अधिकारी श्री धर्मेन्द्र कुमार साहू और अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

प्रभारी सचिव अंकित आनंद ने कैरम, शतरंज, लूडो और संगीत कार्यक्रम में प्रथम आने वाले वरिष्ठ नागरिकों को सम्मानित किया। इनमें लूडो में प्रथम स्थान श्री विजय कुमार शर्मा, शतरंज में राकेश्वर कुमार,कैरम में श्री नरेश मिश्रा, जयपाल यादव, और संगीत में श्री परमानंद प्रथम पुरस्कार प्राप्त किए हैं।

सियान गुड़ी के वरिष्ठ नागरिकों ने अयोध्या धाम में प्रभु श्री रामलला दर्शन योजना की इच्छा जाहिर की जिस पर प्रभारी सचिव ने सभी को योजना का लाभ देने के निर्देश संबंधित अधिकारीयों को दिए हैं।

वरिष्ठ नागरिक श्री परमानंद मिश्रा और सूरज सोनी ने भजन और स्वागत गीत हम तो हम तो हैं…. परदेश में…. देश में निकला होगा चांद..स्वागत गीत..किस तरह से… आपका नमन … स्वागतम… किस तरह से नमन… करूं आपका… स्वागत… गीत और भजन सुनकर प्रभारी सचिव और कलेक्टर ने वरिष्ठ नागरिकों को उत्साह वर्धन करते हुए खूब प्रशंसा की और सियान गुड़ी की व्यस्था और सुविधाएं देखकर संतुष्टि व्यक्त की गई।

समाज कल्याण विभाग की महत्वाकांक्षी योजना के तहत सियान गुड़ी में जिले के 94 वरिष्ठ नागरिक पंजीकृत है जिनमें से 32 को फिजियोथेरेपी की भी सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। सियान गुड़ी में सुबह 10 बजे से वरिष्ठ नागरिक विभिन्न गतिविधियों में शामिल होते हैं और शाम 6:00 बजे संस्था के सभी कर्मचारियों एवं पंजीकृत वरिष्ठ नागरिकों की उपस्थिति में सुंदर कांड का पाठ कराया जाता है। इसके साथ ही जन्म दिन और वैवाहिक वर्षगांठ भी मनाया जाता है।

Jashpur