नंदिनी नगर में पुलिस की बड़ी कार्रवाई : स्कूल के पास चल रहा था सट्टा अड्डा, दुर्ग पुलिस की रेड में आरोपी सट्टा खिलाते रंगे हाथ गिरफ्तार, ₹44,310 जब्त, भेजा गया न्यायिक रिमाण्ड पर केन्द्रीय जेल दुर्ग.

नंदिनी नगर में पुलिस की बड़ी कार्रवाई : स्कूल के पास चल रहा था सट्टा अड्डा, दुर्ग पुलिस की रेड में आरोपी सट्टा खिलाते रंगे हाथ गिरफ्तार, ₹44,310 जब्त, भेजा गया न्यायिक रिमाण्ड पर केन्द्रीय जेल दुर्ग.

प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 03 मई 2026 को थाना नंदिनी नगर क्षेत्र अंतर्गत मुखबीर से सूचना प्राप्त हुई थी कि एक व्यक्ति ग्राम बानबरद स्थित शासकीय स्कूल के पास अवैध रूप से सट्टा संचालन कर रहा है। सूचना पर तत्काल पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर घेराबंदी कर संदेही को पकड़ा गया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम हमीद अली, उम्र 39 वर्ष, निवासी ग्राम कोड़िया, थाना नंदिनी नगर, जिला दुर्ग बताया।

मामले में अपराध क्रमांक 144/2026 धारा 4(क) छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध कर आरोपी को विधिवत गिरफ्तार किया गया। आरोपी के कब्जे से सट्टा-पट्टी, डॉट पेन, मोबाइल फोन, नगदी रकम एवं मोटर सायकल कुल कीमत 44,310/- रुपये जप्त किया गया। आरोपी को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर न्यायिक रिमाण्ड पर केन्द्रीय जेल दुर्ग भेजा गया।

घटना का कारण – अवैध रूप से सट्टा संचालन कर धन अर्जित करना.

घटनास्थल – शासकीय स्कूल के पास, ग्राम बानबरद, थाना नंदिनी नगर, जिला दुर्ग.

आरोपी का नाम – 1. हमीद अली, उम्र 39 वर्ष, निवासी ग्राम कोड़िया, थाना नंदिनी नगर, जिला दुर्ग.

जप्त सामग्री – 1. एक सट्टा-पट्टी, 2. एक डॉट पेन, 3. एक मोबाइल फोन, 4. नगदी रकम 4,300/- रुपये, 5. एक मोटर सायकल, (कुल कीमत 44,310 रुपये)

Crime