मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जागरूकता रथों को दिखाई हरी झंडी : अब गांव-गांव बजेगा कानून का संदेश ! गांव-गांव पहुंचेगी नए कानून की जानकारी, मुख्यमंत्री ने लॉन्च किए खास जागरूकता रथ.

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जागरूकता रथों को दिखाई हरी झंडी : अब गांव-गांव बजेगा कानून का संदेश ! गांव-गांव पहुंचेगी नए कानून की जानकारी, मुख्यमंत्री ने लॉन्च किए खास जागरूकता रथ.

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने 21 मार्च 2026 को सूरजपुर दौरे के दौरान कुदरगढ़ धाम में आयोजित कार्यक्रम के दौरान सूरजपुर पुलिस द्वारा तैयार किए गए नए आपराधिक कानून एवं यातायात जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने सूरजपुर पुलिस के दोनों रथों की प्रशंसा करते हुए कहा कि यह रथ जिले के अंतिम छोर तक ग्रामीणों को नए आपराधिक कानून भारतीय न्याय संहिता, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता व भारतीय साक्ष्य अधिनियम की जानकारी सरल भाषा में देगा, तीनों कानून दण्ड से न्याय की ओर मजबूत कदम है तथा यातायात नियमों का पालन करने व सड़क दुर्घटना से बचाव के लिए नागरिकों को यातायात नियमों को अपनाने के लिए प्रोत्साहित करेगा। उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा केवल शासन-प्रशासन की ही नहीं, बल्कि समाज के प्रत्येक नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी है।

Chhattisgarh