नशे के कारोबार पर पुलिस का वार : खमतराई पुलिस की कार्रवाई, Nitrosun-10 बेचने की फिराक में आरोपी धराया, 74 प्रतिबंधित टैबलेट के साथ युवक गिरफ्तार.

नशे के कारोबार पर पुलिस का वार : खमतराई पुलिस की कार्रवाई, Nitrosun-10 बेचने की फिराक में आरोपी धराया, 74 प्रतिबंधित टैबलेट के साथ युवक गिरफ्तार.

पुलिस उपायुक्त (नॉर्थ जोन) श्री मयंक गुर्जर (भा.पु.से) के दिशा-निर्देश में नशे के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही हेतु मादक पदार्थों की तस्करी रोकने के साथ ही अवैध रूप से उनकी खरीदी-बिक्री करने वाले लोगों के संबंध में पतासाजी कर कार्यवाही करने निर्देशित किया गया है। जिसके तारतम्य में समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों सहित थाना प्रभारियों द्वारा इस संबंध में सूचना संकलन कर मुखबीर लगाने के साथ ही अन्य माध्यमों से भी जानकारी एकत्रित किए जा रहे है।

इसी तारतम्य में दिनांक 14 फरवरी 2026 को थाना खमतराई की टीम को सूचना प्राप्त हुई कि थाना खमतराई क्षेत्रांतर्गत आरव्हीएच कालोनी छोटापारा में एक व्यक्ति अपने पास प्रतिबंधित मनः प्रभावी पदार्थ नशीली दवाई बचेने के फिराक में है। जिस पर अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (नॉर्थ जोन) श्री आकाश मरकाम तथा सहायक पुलिस आयुक्त उरला सुश्री पूर्णिमा लामा द्वारा सूचना की तस्दीक कर आरोपियों को प्रतिबंधित मनः प्रभावी पदार्थ नशीली दवाई के साथ पकड़ने हेतु निर्देशित किया गया। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में थाना खमतराई पुलिस की टीम द्वारा उक्त स्थान पर जाकर मुखबीर द्वारा बताये हुलिये के व्यक्ति की पतासाजी करते हुये व्यक्ति को चिन्हांकित कर पकड़ा गया। पूछताछ में व्यक्ति ने अपना नाम मयंक सोनी उर्फ मित पिता बबलू सोनी उम्र 18 वर्ष निवासी आरव्हीएसच कॉलोनी छोटापारा खमतराई का होना बताया। टीम के सदस्यों द्वारा तलाशी लेने पर उनके पास से प्रतिबंधित मनः प्रभावी पदार्थ नशीली दवाई रखा होना पाया गया।

जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 1- nitrosun-10 nitrazepam tablets IP कुल 60 नग कीमत 426/- रूपये एवं nitrosun-10 nitrazepam tablets IP 14 नग कीमत 102.382 रूपये, कुल 74 गोली जुमला कीमत 528.382 रूपये जप्त कर आरोपी के विरूद्ध थाना खमतराई में अपराध क्रमांक 97/2026 धारा 22 (ख) नारकोटिक एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही किया गया।

Crime