स्वरोजगार से पोषण सुरक्षा तक: जशपुर जिले के एनीकट्स में फिंगरलिंग संचयन से मछली पालन को नई रफ्तार, ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मिलेगा सशक्त समर्थन

स्वरोजगार से पोषण सुरक्षा तक: जशपुर जिले के एनीकट्स में फिंगरलिंग संचयन से मछली पालन को नई रफ्तार, ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मिलेगा सशक्त समर्थन

मछली पालन विभाग द्वारा विभिन्न एनीकट्स में मत्स्य बीज का संचयन

मत्स्य बीज संचयन से स्वरोजगार और पोषण को मिलेगा बढ़ावा

जशपुर : मछली पालन विभाग, जशपुर द्वारा नदी एवं एनीकट्स के माध्यम से मछली पालन करने वाली समितियों एवं समूहों के सदस्यों की आय में वृद्धि के उद्देश्य से जिले के विभिन्न एनीकट्स में मत्स्य बीज फिंगरलिंग का संचयन कराया गया। इस पहल से स्थानीय मछुआ किसानों को स्वरोजगार के नए अवसर प्राप्त होंगे तथा मछली के सेवन से पोषण स्तर में भी सुधार आएगा।

/1जिले की इस अंतर्गत किलकिला एनीकट, विकासखंड पत्थलगांव, मैनी एनीकट विकासखंड कांसाबेल, डुमरटोली एवं सुरजुला एनीकट विकासखंड मनोरा, कोकिया (तुमला) एनीकट विकासखंड फरसाबहार, साहीडांड़ एनीकट विकासखंड बगीचा तथा हल्दीमुण्डा एनीकट विकासखंड कुनकुरी में स्थानीय जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में मत्स्य बीज का संचयन किया गया। यह संपूर्ण कार्यक्रम श्री जे.के. पैंकरा, सहायक संचालक मछली पालन के मार्गदर्शन में/1संपन्न हुआ।

Jashpur