नशे के विरुद्ध कार्यवाही : घर की परछी में छिपाया था नशे का ज़हर ! जशपुर में 8 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ महिला तस्कर आफरीन खातून गिरफ्तार, भेजी गई जेल.

नशे के विरुद्ध कार्यवाही : घर की परछी में छिपाया था नशे का ज़हर ! जशपुर में 8 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ महिला तस्कर आफरीन खातून गिरफ्तार, भेजी गई जेल.

डीआईजी एवं एसएसपी डॉ. लाल उमेद सिंह को दिनांक 30 जनवरी 2026 को विश्वस्त मुखबीर से गुप्त सूचना मिली थी कि साईंटांगरटोली ईदगाहपारा की आफरीन खातून अपने घर में अवैध रूप से कहीं से नशीला मादक पदार्थ ब्राउन सुगर को विक्रय करने हेतु लाई है एवं अपने घर में रखी है। इस सूचना पर तत्काल थाना प्रभारी लोदाम निरीक्षक हर्षवर्धन चौरासे को टीम बना कर रेड कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया।

निरीक्षक हर्षवर्धन चौरासे द्वारा मौके पर जाकर दबिश देने पर आरोपिया अपने घर में मिली एवं उससे ब्राउन सुगर रखने के संबंध में पूछताछ कर गवाहों के समक्ष तलाशी लेने पर घर की परछी में छिपा कर रखे प्लास्टिक पन्नी के पैकेट में छोटे-छोटे कुल 18 पुड़िया में रखा ब्राउन सुगर कुल 8.04 ग्राम ब्राउन सुगर कीमत रुपये 10,800/- मिलने पर उसे जप्त कर आरोपिया को महिला कर्मचारी की उपस्थिति में अभिरक्षा में लिया गया। पूछताछ में आरोपिया ने बताया कि उक्त ब्राउन सुगर को उसके पति ने विक्रय करने हेतु दिया था, आरोपिया का पति पिछले माह से किसी अन्य प्रकरण में जेल में है। आरोपिया का कृत्य धारा 21(ए) एनडीपीएस एक्ट का अपराध घटित करना पाये जाने पर उसे आज गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।

Crime Jashpur