रायगढ़ पुलिस की मानवीय पहल : ऑपरेशन तलाश में 21 दिनों में 93 लापता नागरिकों की सकुशल वापसी ने जोड़े टूटे रिश्ते.

रायगढ़ पुलिस की मानवीय पहल : ऑपरेशन तलाश में 21 दिनों में 93 लापता नागरिकों की सकुशल वापसी ने जोड़े टूटे रिश्ते.

पुलिस मुख्यालय नवा रायपुर के निर्देशानुसार राज्यभर में 1 जून से संचालित “ऑपरेशन तलाश” अभियान के अंतर्गत रायगढ़ पुलिस को उल्लेखनीय सफलता मिली है। पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग कुमार पटेल के दिशा-निर्देशन एवं डीएसपी सुशांतो बनर्जी के मार्गदर्शन में चलाए जा रहे इस विशेष अभियान के दौरान जिले में बीते 21 दिनों में कुल 93 गुम इंसानों की सकुशल तलाश कर उन्हें उनके परिजनों के सुपुर्द किया गया है।

अभियान के अंतर्गत जिले भर में की गई खोजबीन में 83 वयस्क और 10 नाबालिग शामिल हैं। नाबालिगों की बरामदगी को प्राथमिकता पर रखते हुए उनकी तलाश में विशेष रणनीति अपनाई गई और संबंधित मामलों में आरोपियों पर पॉक्सो एक्ट के तहत कड़ी कार्रवाई भी की गई है।

थाना स्तर पर देखें तो इस अभियान में थाना धरमजयगढ़ ने सबसे अधिक 13 गुम इंसानों की बरामदगी की है। उसके बाद थाना जूटमिल और कोतरारोड़ 11-11, पुसौर 8, भूपदेवपुर 7, पूंजीपथरा व खरसिया ने 6-6, कोतवाली व चक्रधरनगर 5-5, घरघोड़ा, तमनार और छाल थानों ने 4-4, चौकी खरसिया और रैरूमाखुर्द ने 3-3, थाना कापू ने 2 और लैलूंगा थाना ने 1 व्यक्ति को दस्तयाब कर सकुशल परिजनों को सौंपा।

Crime