यातायात नियम तोड़ने वालों की अब खैर नहीं! रायपुर के प्रमुख चौक-चौराहों पर पुलिस की ताबड़तोड़ चेकिंग, 253 वाहन चालकों पर चला चालानी कार्रवाई का डंडा

यातायात नियम तोड़ने वालों की अब खैर नहीं! रायपुर के प्रमुख चौक-चौराहों पर पुलिस की ताबड़तोड़ चेकिंग, 253 वाहन चालकों पर चला चालानी कार्रवाई का डंडा

यातायात नियमों के उल्लंघन पर विशेष चेकिंग अभियान, 253 वाहन चालकों के विरुद्ध कार्रवाई

रायपुर : पुलिस कमिश्नरेट रायपुर द्वारा आज दिनांक 23 नवंबर 2026 को पुलिस आयुक्त डॉ. संजीव शुक्ला के मार्गदर्शन एवं पुलिस उपायुक्त यातायात एवं प्रोटोकॉल डॉ. अर्चना झा के निर्देशन में शहर के विभिन्न प्रमुख मार्गों एवं चेकिंग पॉइंट्स पर विशेष यातायात चेकिंग अभियान चलाया गया।

अभियान के अंतर्गत यातायात थाना एवं तेलीबांधा, पचपेड़ी नाका, भाटागांव, टाटीबंध, भनपुरी, पंडरी, फाफाडीह, शारदा चौक एवं कालीबाड़ी थाना क्षेत्रों में यातायात पुलिस द्वारा सघन वाहन जांच की गई।

चेकिंग के दौरान बिना नंबर प्लेट एवं नंबर प्लेट से छेड़छाड़, मॉडिफाइड साइलेंसर, ब्लैक फिल्म, दोपहिया वाहनों में तीन सवारी, खतरनाक तरीके से वाहन चलाना, प्रदूषण संबंधी नियमों का उल्लंघन, नो पार्किंग में वाहन खड़ा करना, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का उपयोग, बिना ड्राइविंग लाइसेंस वाहन चलाना, चोरी के वाहन, रॉन्ग साइड वाहन चलाना, नो एंट्री में प्रवेश तथा प्रेशर हॉर्न के उपयोग जैसे यातायात नियमों के उल्लंघन पर विभिन्न धाराओं के तहत कार्रवाई की गई।

विशेष चेकिंग अभियान के दौरान कुल 253 वाहन चालकों के विरुद्ध चालानी कार्रवाई की गई।

यातायात पुलिस की अपील:- रायपुर यातायात पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि यातायात नियमों का पालन करें, वाहन चलाते समय हेलमेट एवं सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से उपयोग करें, निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाएं, नशे की स्थिति में वाहन न चलाएं, वाहन के सभी आवश्यक दस्तावेज साथ रखें तथा सड़क पर अनुशासन बनाए रखें।

यातायात नियमों का पालन केवल चालानी कार्रवाई से बचने के लिए नहीं, बल्कि स्वयं एवं दूसरों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक है। सड़क सुरक्षा हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।

यातायात नियमों के उल्लंघन पर इस प्रकार के विशेष चेकिंग अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेंगे, ताकि शहर में सुगम, सुव्यवस्थित एवं सुरक्षित यातायात व्यवस्था सुनिश्चित की जा सके।

Crime