नदी किनारे किसके इशारे पर चल रहा था अवैध रेत का खेल? जांजगीर-चांपा प्रशासन की दबिश में 25 हाइवा रेत और चैन माउंटेन मशीन जब्त, कार्रवाई से रेत कारोबारियों में मची खलबली

नदी किनारे किसके इशारे पर चल रहा था अवैध रेत का खेल? जांजगीर-चांपा प्रशासन की दबिश में 25 हाइवा रेत और चैन माउंटेन मशीन जब्त, कार्रवाई से रेत कारोबारियों में मची खलबली

अवैध रेत परिवहन एवं भंडारण पर कार्रवाई, रेत और चैन माउंटेन मशीन जब्त

जांजगीर-चांपा : कलेक्टर जन्मेजय महोबे के निर्देशानुसार जिले में अवैध रेत परिवहन एवं भंडारण के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में एसडीएम चांपा शशि चौधरी, तहसीलदार प्रशांत पटेल एवं खनिज विभाग की संयुक्त टीम द्वारा हसदेव नदी के तटवर्ती ग्राम सोंठी, पिपरदा, पूछेली, खपरीडीह, बम्हनीडीह एवं गोविंदा में आकस्मिक निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान पूछेली, पिपरदा एवं बम्हनीडीह में लगभग 25 हाइवा रेत के अवैध भंडारण को जब्त किया गया। इसके साथ ही पूछेली एवं पिपरदा में चैन माउंटेन मशीन होने की सूचना प्राप्त होने पर टीम द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर उसे जब्त करने की कार्रवाई की गई।

जिला प्रशासन द्वारा अवैध रेत उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण पर प्रभावी रोक लगाने के लिए लगातार निगरानी रखी जा रही है। अवैध रेत उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण के विरुद्ध कार्रवाई जारी रहेगी।

Chhattisgarh