रायपुर के राज्य स्तरीय समारोह में बस्तर के स्काउट्स-गाइड्स का शानदार प्रदर्शन, सुधा परमार सहित जिले के कई प्रतिनिधियों को मिला सम्मान, अनुशासन और समाजसेवा के क्षेत्र में योगदान की हुई सराहना

रायपुर के राज्य स्तरीय समारोह में बस्तर के स्काउट्स-गाइड्स का शानदार प्रदर्शन, सुधा परमार सहित जिले के कई प्रतिनिधियों को मिला सम्मान, अनुशासन और समाजसेवा के क्षेत्र में योगदान की हुई सराहना

भारत स्काउट्स एवं गाइड्स के राज्य स्तरीय सेमिनार एवं सम्मान समारोह में बस्तर जिले का गौरवपूर्ण प्रतिनिधित्व

जगदलपुर : भारत स्काउट्स एवं गाइड्स छत्तीसगढ़  द्वारा 19 नवंबर को रायपुर में एक दिवसीय राज्य स्तरीय सेमिनार एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में भारत स्काउट्स गाइड्स के राष्ट्रीय मुख्य आयुक्त डाक्टर के.के खण्डेलवाल एवं राज्य के मुख्य आयुक्त इंदरजीत सिंह खालसा , राज्य बाल संरक्षण आयोग की अध्यक्ष वर्णिका शर्मा एवं राज्य के अन्य पदाधिकारी गण उपस्थित थे। राष्ट्रीय मुख्य आयुक्त के द्वारा भारत स्काउट्स एवं गाइड्स के संगठनात्मक विस्तार, राज्य में स्काउटिंग गतिविधियों के संचालन तथा विभिन्न क्षेत्रों में किए जा रहे उत्कृष्ट कार्यों की सराहना की गई। साथ ही संगठन को और अधिक सशक्त बनाने, युवाओं में अनुशासन, सेवा भावना, नेतृत्व क्षमता एवं सामाजिक दायित्वों के प्रति जागरूकता विकसित करने पर विशेष बल  दिया गया।

इस अवसर पर बस्तर जिले से  सुधा परमार गाइड कमिशनर को एडवांस कमिश्नर कोर्स का पार्चमेंट और गोल्डन रोप  प्रदान कर सम्मानित किया गया तथा  स्काउटिंग गतिविधियों में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले प्रतिनिधियों को सम्मानित किया गया। सम्मान समारोह में बस्तर जिले के स्काउटर एवं गाइडर दशरू राम यादव, मीरा हिरवानी, मनोज महापात्र, जमुना ठाकुर, लिलेश देवागंन, गिर वर सिंह राव टे, भूमिका दास निषाद, कंचन विश्वकर्मा, दीपा ठाकुर, भरतराम यादव, प्रदीप पाढी सम्मिलित हुये ।

कार्यक्रम में उपस्थित पदाधिकारियों ने कहा कि स्काउटिंग एवं गाइडिंग युवाओं के सर्वांगीण विकास का महत्वपूर्ण माध्यम है। इसके जरिए बच्चों एवं युवाओं में अनुशासन, आत्मनिर्भरता, नेतृत्व क्षमता, सहयोग और राष्ट्रसेवा की भावना विकसित होती है।

जिला शिक्षा अधिकारी एवं पदेन जिला आयुक्त स्काउट अभयराम नोन्हारे तथा बस्तर जिला स्काउट गाइड संगठन ने इस उपलब्धि  पर श्रीमती सुधा परमार जिला आयुक्त गाइड को बधाई दी।

Chhattisgarh