धान खरीदी केंद्रों में अवैध धान खपाने की फिराक में थे कोचिये और बिचौलिए, लेकिन प्रशासन की निगरानी ने बिगाड़ दिया पूरा खेल! 5 व्यापारियों के प्रतिष्ठानों पर छापेमारी, 183 कट्टा धान जब्त कर दी गई सख्त कार्रवाई की चेतावनी

धान खरीदी केंद्रों में अवैध धान खपाने की फिराक में थे कोचिये और बिचौलिए, लेकिन प्रशासन की निगरानी ने बिगाड़ दिया पूरा खेल! 5 व्यापारियों के प्रतिष्ठानों पर छापेमारी, 183 कट्टा धान जब्त कर दी गई सख्त कार्रवाई की चेतावनी

बिचौलिययों पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई,183 कट्टा अवैध धान जब्त

बलौदाबाजार भाटापारा : धान खरीदी महाभियान अंतर्गत  जिले मे 15 नवम्बर से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी जरी हैं। इस बीच जिला प्रशासन द्वारा बिचौलियों पर कड़ी निगरानी की जा रही हैं। इसी कड़ी मे कलेक्टर कुलदीप शर्मा के निर्देश पर सोमवार को प्रशासन की टीम ने तहसील कसडोल औऱ सोनाखान  मे बिचौलियों  पर कार्यवाही करते हुए 183 कट्टा अवैध धान जब्त किया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार तहसील सोनाखान अंतर्गत 5 कोचियो पर कार्यवाही की गई। इसमें रितेश ट्रेडर्स थारगव में  21  कट्टा धान, ओम ट्रेडर्स थारगव में 42 कट्टा धान तथा मोनू किराना स्टोर सुखरी में 40 कट्टा धान जब्त कर कार्यवाही किया गया । तहसील कसडोल अंतर्गत राजस्व विभाग  एवं मंडी के संयुक्त दल द्वारा बिचौलियों पर कार्यवाही की गई। ग्राम सेल से थोक व्यापारी प्रेमलाल साहू के प्रतिष्ठान से 40 कट्टा तथा थोक व्यापारी यशवंत जायसवाल के प्रतिष्ठान से 40 कट्टा धान जब्त किया गया।

जिला प्रशासन द्वारा स्पष्ट किया गया है कि कोचिये औऱ बिचौलिए पर कड़ी नजर रखी जा रही है।उपार्जन केंद्रों मे अवैध धान खापाने की कोशिश पर कड़ी कार्यवाही की जाएगी।

Chhattisgarh