कोषालय के स्ट्रांग रूम में सुरक्षित रखी संपत्तियों का हुआ भौतिक सत्यापन, कलेक्टर आकाश छिकारा ने छह माह की व्यवस्थाओं का लिया जायजा, पुरानी परीक्षा सामग्री के निस्तारण के दिए निर्देश

कोषालय के स्ट्रांग रूम में सुरक्षित रखी संपत्तियों का हुआ भौतिक सत्यापन, कलेक्टर आकाश छिकारा ने छह माह की व्यवस्थाओं का लिया जायजा, पुरानी परीक्षा सामग्री के निस्तारण के दिए निर्देश

कलेक्टर द्वारा जिला कोषालय जगदलपुर के स्ट्रांग रूम का छःमाही निरीक्षण, व्यवस्थाओं की सराहना

जगदलपुर : कलेक्टोरेट स्थित जिला कोषालय का शुक्रवार को कलेक्टर आकाश छिकारा द्वारा छःमाही निरीक्षण किया गया। इस दौरान कोषालय के स्ट्रांग रूम में सुरक्षित रखी गई बहुमूल्य संपत्ति और स्टाम्प का भौतिक सत्यापन किया गया। 

निरीक्षण के क्रम में कलेक्टर श्री छिकारा ने स्ट्रांग रूम की सुव्यवस्थित व्यवस्था, बहुमूल्य संपत्ति व स्टाम्प के सुरक्षित रखरखाव तथा परिसर की साफ-सफाई की प्रशंसा की। साथ ही उन्होंने व्यापम एवं पीएससी से जुड़ी पुरानी और अनुपयोगी परीक्षा सामग्री के उचित निस्तारण व निराकरण के लिए आवश्यक निर्देश भी दिए। इस दौरान वरिष्ठ कोषालय अधिकारी अनिल कुमार पाठक सहित कोषालय के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Chhattisgarh