सुरक्षित आहार, हमर अधिकार विशेष सघन निरीक्षण एवं प्रवर्तन अभियान
जगदलपुर : नियंत्रक / आयुक्त खाद्य सुरक्षा, खाद्य एवं औषधि प्रशासन, छत्तीसगढ़ के निर्देशानुसार जिले में दिनांक 16 से 30 नवंबर तक “सुरक्षित आहार, हमर अधिकार विशेष सघन निरीक्षण एवं प्रवर्तन अभियान चलाया जा रहा हैं।
इस अभियान के अंतर्गत होटल, ढाबा, रेस्टोरेंट, कैंटीन, केटरिंग सेवाओं, एवं अन्य खाद्य सेवा प्रतिष्ठानों के निरीक्षण एवं प्रवर्तन कार्यवाही किया जाना है, जिसके तारतम्य में दिनांक 19.11.2026 को खाद्य सुरक्षा जिला बस्तर कि टीम के द्वारा हॉटल एम्बीशन, एन एच 30, आसना, जगदलपुर का निरीक्षण कर तीन खाद्य नमूना (ओनियन ग्रेवी, टोमेटो ग्रेवी एवं काजू मगज पेस्ट) तथा हॉटल ग्रांड शिल्पी ईंटरनेशनल सिंधु भवन के सामने जगदलपुर से 02 खाद्य नमूना (टोमेटो सूप एवं सेजवान सॉस) संकलन कर प्रयोगशाला भेजा गया। उक्त फर्म को खाद्य सुरक्षा मानकों का अनुपालन करने निर्देशित किया गया तथा अखबारी पेपर न उपयोग करने एवं स्टाफ को हेडगियर, एप्रॉन पहनने की समझाईस दी गयी।
उक्त कार्यवाही श्रीमती पूनम कुंजाम कांडे, अभिहित अधिकारी, खाद्य एवं औषधि प्रशासन जिला बस्तर के मार्गदर्शन में, अंकित गुप्ता वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी, पंकज कुमार नाग खाद्य सुरक्षा अधिकारी एवं नंदकिशोर हिरवानी नमूना सहायक की संयुक्त टीम द्वारा की जा रही है। यह कार्यवाही आगे भी निरंतर जारी रहेगी।


