JASHPUR BREAKING : धान खरीदी केंद्र में अचानक जांच से मचा हड़कंप! चोंगरीबहार टीएसएस में पकड़ा गया 44 क्विंटल पुराना धान, 110 बोरियों के पीछे क्या है पूरा मामला?

JASHPUR BREAKING : धान खरीदी केंद्र में अचानक जांच से मचा हड़कंप! चोंगरीबहार टीएसएस में पकड़ा गया 44 क्विंटल पुराना धान, 110 बोरियों के पीछे क्या है पूरा मामला?

चोंगरीबहार टीएसएस में 44 क्विंटल पुराना धान जब्त

जशपुर : धान खरीदी व्यवस्था के तहत अनियमितताओं पर रोक लगाने के लिए  बगीचा एसडीएम श्री समीर बड़ा ने निरीक्षण के दौरान चोंगरीबहार टीएसएस में ग्रीष्मकालीन (पुराना) धान जब्त किया गया।

निरीक्षण के दौरान ग्राम चोंगरीबहार निवासी किसान कमलसाय द्वारा विक्रय के लिए लाया गया ग्रीष्मकालीन (पुराना) धान पाया गया।

धान की कुल 110 बोरियां थीं, जिनका कुल वजन 44 क्विंटल है। अधिकारियों ने उक्त धान को जब्त कर टीएसएस प्रबंधक के सुपुर्द कर दिया।

प्रशासन द्वारा धान खरीदी केंद्रों में सतत निगरानी रखी जा रही है, ताकि शासन के नियमों के अनुरूप धान खरीदी सुनिश्चित की जा सके।

Breaking Jashpur