बिलासपुर के दो इलाकों में चाकू लहराकर दहशत फैलाने निकले बदमाश! कुदुदण्ड और मगरपारा चौक पर राहगीरों को दे रहे थे धमकी, अचानक पहुंची पुलिस ने दोनों को दबोचा!

बिलासपुर के दो इलाकों में चाकू लहराकर दहशत फैलाने निकले बदमाश! कुदुदण्ड और मगरपारा चौक पर राहगीरों को दे रहे थे धमकी, अचानक पहुंची पुलिस ने दोनों को दबोचा!

थाना क्षेत्र में अशांति फैलाने वाले बदमाशों पर सिविल लाईन पुलिस का प्रहार।

क्षेत्र में धारदार चाकू से आने जाने वाले को कर रहे थे भयभीत।

बदमाशों के कब्जे से धारदार चाकू किया गया बरामद।

02 बदमाशों को गिरफ्तार कर भेजा गया न्यायिक रिमाण्ड पर।

बिलासपुर : दीपावली पर्व के परिप्रेक्ष्य में श्रीमान् उमनि एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर द्वारा थाना क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाये रखने हेतु थाना क्षेत्र में लगातार पैदल पेट्रोलिंग एवं गस्त करने निर्देशित किया गया है, जिसके परिपालन में थाना के सभी बीट क्षेत्र में लगातार पेट्रोलिंग एवं गस्त किया जा रहा है कि आज दिनांक 10.11.2026 को सूचना मिला कुदुदण्ड माता चौरा के पास एवं मगरपारा चौक के पास बदमाशों द्वारा अपने हाथ में चाकू रखकर लहरात हुये आने जाने वाले राहगीरों को डरा धमका रहे हैं, उक्त सूचना पर अलग-अलग टीम तैयार कर तत्काल टीम मौके पर भेजा गया, जिनके द्वारा कुदुदण्ड में आरोपी नीरज यादव के कब्जे से एक स्टील का चाकू एवं मगरपारा चौक में धारदार लोहे के चाकू के साथ पकड़ा गया जिससे विधिवत् चाकू को जप्त किया जाकर आरोपिी नीरज यादव एवं सूरज पटेल के विरूद्ध आर्म्स एक्ट के प्रावधानों के तहत् कार्यवाही करते हुये न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।

नाम आरोपी –

1. नीरज यादव पिता अरूण यादव उम्र 20 वर्ष निवासी कुदुदण्ड यादव भवन के पास थाना सिविल लाईन, जिला बिलासपुर।02. सूरज पटेल पिता दुकालू राम पटेल उम्र 26 वर्ष निवासी मरारगली मगरपारा थाना सिविल लाईन, जिला बिलासपुर।

थाना सिविल लाईन जिला बिलासपुर

अप.क्र. 1539/2026 धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट

अप.क्र. 1540/2026 धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट

Crime