कलमीटार रोड में राहगीरों को चाकू दिखाकर डराने धमकाने वाले गुण्डा बदमाश पर आर्म्स एक्ट के तहत की गई कार्यवाही, आरोपी के कब्जे से धारदार चाकू को किया गया जप्त
गिरफ्तार आरोपी –आकाश यादव उर्फ बुगलू पिता मोहित राम यादव उम्र 19 वर्ष कनवासी जलसो थाना कोनी जिला बिलासपुर छ.ग।
बिलासपुर : दिनांक 09.11.2026 को थाना रतनपुर में सूचना मिला कि एक व्यक्ति कलमीटार रोड में शराब भट्ठी के पास एक व्यक्ति हाथ में धारदार चाकू लेकर राह चलने वालों को डरा धमका रहा है, जिसकी सूचना पर मामला गंभीर प्रवृत्ति का होने से थाना प्रभारी निलेश पाण्डेय के द्वारा घटना के संबंध में उच्च अधिकारियों को अवगत कराकर, बदमाश को पकड़ने पुलिस टीम कलमीटार शराब भट्ठी के पास रवाना किया, जहाँ चाकू दिखाकर लोगों को डरा धमका रहे आकाश यादव ऊर्फ बुगलू निवासी जलसो को पकड़कर धारदार चाकू के साथ थाना लाकर उक्त व्यक्ति पर आर्म्स एक्ट के तहत कार्यवाही कर आरोपी को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।
उक्त कार्यवाही में वर्तमान थाना प्रभारी रतनपुर निरी. निलेश पाण्डेय, प्र.आर. कौशल राम खॅुटे, आर. आकाश डोंगरे,देवानंद चंद्राकर का विशेष योगदान रहा।


