भगवान हनुमान के मुकुट को चुराकर कहां छिपा बैठे थे दोनों चोर? तोरवा पुलिस ने 48 घंटे में बिछाया ऐसा जाल कि चोरी का पूरा माल बरामद… दो आरोपी पहुंचे जेल!

भगवान हनुमान के मुकुट को चुराकर कहां छिपा बैठे थे दोनों चोर? तोरवा पुलिस ने 48 घंटे में बिछाया ऐसा जाल कि चोरी का पूरा माल बरामद… दो आरोपी पहुंचे जेल!

मंदिर में चोरी करने वाले चोरो पर पुलिस का प्रहार : मंदिर से मुकुट चोरी करने वाले चोरो को 48 घंटे के अंदर तोरवा पुलिस ने पकडकर शत प्रतिशत माल बरामद कर चोरो को भेजा जेल

बिलासपुर : प्रार्थी अविनाश वर्मा निवासी तोरवा धानमंडी के पीछे देवरीडीह बुढादेव नगर थाना तोरवा दिनांक 08.11.2026 को थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि मोहल्ले में एक हनुमान जी का मंदिर है, जहां दिनांक 07/08.11.2026 के दरमियानी रात कोई अज्ञात चोर द्वारा हनुमान जी का मुकुट चोरी कर ले गया हैं प्रार्थी के रिपोर्ट पर थाना तोरवा में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया प्रकरण की गंभीरता को देखते हुये श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय श्रीमान रजनेश सिंह के द्वारा प्रकरण तत्काल आरोपी पतासाजी दिशा निर्देश देने पर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री पंकज पटेल एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्री गगन कुमार के मार्गदर्शन में तोरवा पुलिस द्वारा मुखबीर की सूचना के आधार पर आरोपी शेखर धु्रव एवं जागेश्वर उफ्र जग्गू प्रधान से पूछताछ किया गया आरोपीयो द्वारा अपराध करना स्वीकार करने पर आरोपी के कब्जे से चोरी किया हुआ मुकुट कीमती 15000 रू को जप्त किया गया आरोपीयो को दिनांक 10.11.2026 के गिरफतार कर न्यायिक रिमांड में जेल भेजा गया है। आरोपीयो के पतासाजी में थाना तोरवा के निरीक्षक विवेक कुमार पांडेय के मार्गदर्शन में प्रधान आरक्षक परवेश निसार , आरक्षक सरफराज खान , अजय शर्मा, की विशेष योगदान रहा।

गिरफ्तार आरोपी –

01 शेखर धु्रव पिता रमेश ध्रुव उम्र 24 वर्ष निवासी देवरीडीह बुढादेव नगर थाना तोरवा जिला – बिलासपुर (छ..ग.)

02 जगेश्वर उर्फ जग्गू प्रधान पिता गांधीराम प्रधान उम्र 35 वर्ष निवासी देवरीडीह बुढादेव नगर थाना तोरवा जिला- बिलासपुर (छ.ग.)

जप्त मश्रूका:-

हनुमान जी के चांदी के मुकूट कीमती 15000 रू

थाना – तोरवा    जिला बिलासपुर (छ.ग.) में अपराध क्र0 593 /2026 धारा – 331(4),305 (ए) बीएनएस

Crime