दीवाली मनाने गांव गया था परिवार, पीछे से सूने मकान में घुसा चोर! अलमारी-लॉकर तोड़कर उड़ाए 22 हजार के जेवर और नकदी, पुलिस ने दबोचा ‘भूत’!

दीवाली मनाने गांव गया था परिवार, पीछे से सूने मकान में घुसा चोर! अलमारी-लॉकर तोड़कर उड़ाए 22 हजार के जेवर और नकदी, पुलिस ने दबोचा ‘भूत’!

बिलासपुर : प्रार्थी हरिशंकर कश्यप निवासी रामकृष्ण नगर मोपका चौकी मोपका ने दिनांक 08.11.2026 को रिपोर्ट दर्ज कराया की यह परिवार के साथ दिनांक 07.11.26 को दिवाली त्यौहार मनाने अपने गृह ग्राम झाझपुरी लोरमी गया हुआ था दिनांक 08.11.26 को पड़ोसी ने सूचना दिया कि घर में चोरी हो गया है तो आकर देखा तो कमरे का सामान बिखरा पड़ा है अलमारी और लॉकर को तोड़कर कोई अज्ञात चोर आर्टिफिशियल ज्वेलरी और नगदी 17000₹ जुमला 22000₹ को चोरी कर ले गया है रिपोर्ट पर प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में तत्काल मॉल मशरूका का पतासाजी करते हुए मुखबिर की सूचना आरोपी मोहित ध्रुव पिता पुनीत ध्रुव को हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर अपना जुर्म स्वीकार किया आरोपी के निशानदेही पर चोरी गए मसरूका आर्टिफीशियल जेवर, नगदी रकम 2000₹ को बरामद कर जप्त किया गया है शेष नगद रकम 15000₹ को खा पीकर और दीवाली में फटाका फोड़कर खर्च करना बताया, आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है इस कार्यवाही में चौकी मोपका के स्टाफ की उल्लेखनीय भूमिका रही।

अपराध क्रमांक 1635/2026 धारा 331(4),305(1), BNS

नाम आरोपी _ मोहित ध्रुव उर्फ भूत पिता पुनीत राम ध्रुव उम्र 20 साल भाटापारा चौकी मोपका थाना सरकंडा

जप्ती मशरूका – आर्टिफिशियल ज्वेलरी एवं 2000₹ नगदी

Crime