घर के सामने जुआ खेलने से मना करना पड़ा भारी, गुस्से में आरोपी ने चाकू से किया जानलेवा हमला! पिता-पुत्र पर वार कर दी जान से मारने की धमकी, कसडोल पुलिस ने चंद घंटों में दबोचा

घर के सामने जुआ खेलने से मना करना पड़ा भारी, गुस्से में आरोपी ने चाकू से किया जानलेवा हमला! पिता-पुत्र पर वार कर दी जान से मारने की धमकी, कसडोल पुलिस ने चंद घंटों में दबोचा

ग्राम नया खर्वे में चाकू से हमला कर जान से मारने की धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार

​अपराध और असामाजिक तत्वों के विरुद्ध ‘जीरो टॉलरेंस’ की नीति के तहत लगातार हो रही है सख्त कार्रवाई।

घर के सामने जुआ खेलने से मना करने पर आरोपी ने प्रार्थी के पुत्र व प्रार्थी पर चाकू से किया प्राणघातक हमला

थाना कसडोल पुलिस टीम ने त्वरित कार्यवाही कर आरोपी को चंद घंटों में दबोचा

बलौदाबाजार-भाटापारा : पुलिस अधीक्षक बलौदाबाजार-भाटापारा गौरव राय (भा.पु.से.) के कुशल निर्देशन एवं मार्गदर्शन में जिले में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ रखने तथा आम जनता को भयमुक्त माहौल देने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में थाना कसडोल क्षेत्र अंतर्गत ग्राम खर्वे में घर के सामने जुआ खेलने से मना करने पर चाकू से हमला करने वाले एक आरोपी को पुलिस ने त्वरित विवेचना के बाद गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की है। 

घटना का विवरण:- दिनांक 09.11.2026 को रात्रि करीब 12:10 बजे आरोपी आकाश साहू प्रार्थी के घर के सामने जुआ खेलते हुए आपस में गाली-गलौज कर रहा था। जब प्रार्थी के लड़के ने उसे मना किया, तो आरोपी आक्रोशित होकर उसे अश्लील गाली-गलौज करने लगा। बीच-बचाव करने पर आरोपी आकाश साहू ने प्रार्थी को भी अश्लील गालियां दीं और जान से मारने की धमकी देते हुए अपने घर से चाकू लाकर प्रार्थी के बाएं कंधे व दाहिने हाथ में वार कर गंभीर चोट पहुंचाई। प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना कसडोल में अपराध क्र. 434/2026, धारा 296,351(3),118(1) BNS के तहत त्वरित अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। 

पुलिस की सूक्ष्म, वैज्ञानिक एवं त्वरित विवेचना:- विवेचना के दौरान पुलिस टीम ने प्रार्थी के कथन लेकर सूक्ष्मता से पूछताछ की तथा तत्काल घटनास्थल का नजरी नक्शा तैयार किया, जिसके आधार पर तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी आकाश साहू को हिरासत में लिया गया, जिससे पूछताछ करने पर आरोपी द्वारा जुआ खेलने से मना करने की बात को लेकर चाकू से जानलेवा हमला करना स्वीकार किया। आरोपी से घटना में प्रयुक्त एक चाकू जप्त किया गया। आरोपी के विरुद्ध पर्याप्त साक्ष्य पाए जाने पर आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने की प्रक्रिया की जा रही है।

​गिरफ्तार आरोपी- ​आकाश साहू पिता छोटेलाल उम्र 26 वर्ष, निवासी ग्राम नया खर्वे, थाना कसडोल

Crime