दीपावली से पहले रायपुर पुलिस का अवैध हथियारों पर बड़ा शिकंजा, चाकू लेकर घूम रहे तीन आरोपी गिरफ्तार! गुढ़ियारी में अलग-अलग ठिकानों पर दबिश, तीन धारदार चाकू बरामद

दीपावली से पहले रायपुर पुलिस का अवैध हथियारों पर बड़ा शिकंजा, चाकू लेकर घूम रहे तीन आरोपी गिरफ्तार! गुढ़ियारी में अलग-अलग ठिकानों पर दबिश, तीन धारदार चाकू बरामद

दीपावली पर्व के मद्देनज़र पुलिस का विशेष सघन अभियान अवैध हथियार के साथ 03 आरोपी गिरफ्तार

रायपुर : दीपावली त्यौहार के मद्देनजर क्षेत्र में शांति, सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने तथा असामाजिक तत्वों एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने के उद्देश्य से पुलिस उपायुक्त (नॉर्थ जोन) श्रीमती दीपमाला कश्यप के निर्देशानुसार समस्त राजपत्रित अधिकारियों के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारियों के नेतृत्व मेंव्यापक एवं सघन विशेष अभियान चलाया जा रहा है।

इसी क्रम में थाना गुढ़ियारी क्षेत्रांतर्गत कुकरी तालाब चौरा के पास अवैध रूप से चाकू के साथ आरोपी शुभम चन्देल पिता पूनाराम चंदेल उम्र 19 साल निवासी कलिंग नगर नत्थूबाड़ा थाना गुढ़ियारी रायपुर तथा नीलकमल चन्देल पिता पूनाराम चंदेल उम्र 29 साल निवासी कलिंग नगर नत्थूबाड़ा थाना गुढ़ियारी रायपुर को गिरफ्तार कर दोनों के कब्जे से 02 नग चाकू जप्त कर आरोपियों के विरुद्ध थाना गुढ़ियारी में क्रमशः अपराध क्रमांक 522/26 एवं 523/26 धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आरोपियों को जेल भेजा गया।

इसी प्रकार चौकी रामनगर थाना गुढ़ियारी क्षेत्रांतर्गत काली मंदिर के पास अवैध रूप से चाकू लेकर आम लोगों को आतंकित करते आरोपी पवन साहू पिता संतोष साहू उम्र 26 साल निवासी रामनगर थाना गुढ़ियारी रायपुर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 01 नग चाकू जप्त कर आरोपी के विरूद्ध थाना गुढ़ियारी में अपराध क्रमांक 524/26 धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही किया गया है।

दीपावली पर्व को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराने हेतु इस प्रकार की कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी तथा कानून-व्यवस्था भंग करने वाले तत्वों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही की जाएगी।

Crime