घर से लापता हुईं दो नाबालिग लड़कियां आरोपियों के कब्जे से बरामद, जान से मारने की धमकी देकर दुष्कर्म करने का गंभीर आरोप, चकरभाठा पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा जेल

घर से लापता हुईं दो नाबालिग लड़कियां आरोपियों के कब्जे से बरामद, जान से मारने की धमकी देकर दुष्कर्म करने का गंभीर आरोप, चकरभाठा पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा जेल

चकरभाठा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बोड़सरा से 02 नाबालिग लड़कियों को घर से भागकर दैहिक शोषण करने वाले दो आरोपियों को चकरभाठा पुलिस ने किया गिरफ्तार।

आरोपीगण द्वारा दोनों पीड़िता को मारने की धमकी देकर किया गया दुषकर्म।

आरोपीगणों के विरुद्ध बीएनएस की धारा 137(2), 64(2), 351(3), एवं पाक्सो एक्ट की धारा 4,6 के तहत कार्यवाही कर भेजा गया जेल।

बिलासपुर : दिनांक 26.10.2026 को प्रार्थिया के द्वारा थाना चकरभाठा उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसकी नाबालिक लड़की एवं उसी की नाबालिक भतीजी दोनों घर से बिना बताए कहीं चली गई है कि रिपोर्ट पर थाना चकरभाठा में उक्त प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। उक्त प्रकरण में विवेचना दौरान दोनों पीड़िता को दोनों आरोपी के कब्जे से बरामद कर दोनों आरोपी को पकड़ कर थाना चकरभाठा लाया गया। आरोपीगणों से घटना के सम्बन्ध में पूछताछ करने पर घटना कारित करना स्वीकार किया जिसे आज दिनांक को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर माननीय न्यायालय पेश किया गया है।

नाम आरोपी:- सूरज भास्कर पिता अशोक भास्कर उम्र 24 वर्ष निवासी धमधापारा छिंदभोग थाना पथरिया जिला मुंगेली।

जयप्रकाश खांडे पिता अंजोरदास खांडे उम्र 20 वर्ष निवासी धमधापारा छिंदभोग थाना पथरिया जिला मुंगेली।

Crime