जुआरियों पर पुलिस का सबसे बड़ा शिकंजा! एक ही दिन में 5 थाना क्षेत्रों में ताबड़तोड़ छापेमारी, 29 जुआरी गिरफ्तार, हजारों की नकदी और ताश की गड्डियां जब्त

जुआरियों पर पुलिस का सबसे बड़ा शिकंजा! एक ही दिन में 5 थाना क्षेत्रों में ताबड़तोड़ छापेमारी, 29 जुआरी गिरफ्तार, हजारों की नकदी और ताश की गड्डियां जब्त

बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस का जुआ के विरुद्ध आक्रामक अभियान जारी: दिनांक 04.11.2026 को जिलेभर में ताबड़तोड़ रेड, कुल 29 जुआरी गिरफ्तार एवं कुल जप्त ₹16,690 नगदी रकम

​पुलिस अधीक्षक गौरव राय (IPS) के निर्देशों के तहत अवैध जुआ और असामाजिक गतिविधियों के खिलाफ जिले भर में चलाया गया सघन एंटी-क्राइम अभियान।

थाना सिटी कोतवाली, सिमगा, गिधपुरी, गिधौरी, लवन थाना क्षेत्रों की पुलिस टीमों द्वारा की गई व्यापक दबिश में कुल 29 आरोपी रंगे हाथों गिरफ्तार

आरोपियों से कुल ₹16,690 नगद, 52 पत्ती ताश जप्त कर छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 3(2) एवं सुसंगत धाराओं के तहत की गई कठोर कानूनी कार्रवाई

बलौदाबाजार-भाटापारा : पुलिस अधीक्षक बलौदाबाजार-भाटापारा गौरव राय (भा.पु.से.) के कुशल निर्देशन एवं ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति के तहत जिले में अवैध जुआ, सट्टा और गैर-कानूनी गतिविधियों पर पूरी तरह अंकुश लगाने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। गत दिवस चले बड़े अभियान के क्रम में, आज दिनांक 04.11.2026 को भी बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस ने जिले के विभिन्न थाना अंतर्गत सघन कार्रवाई करते हुए जुआरियों के विरुद्ध ताबड़तोड़ दबिश दी है। 

​प्रमुख थानावार एवं प्रकरण वार कार्रवाई का विस्तृत विवरण:

थाना सिटी कोतवाली क्षेत्र:-

1. ​अप.क्र. 921/2026 (ग्राम लटूवा):- ग्राम लटूवा क्षेत्र में दबिश देकर जुआ खेल रहे आरोपियों को पकड़ा गया। ​गिरफ्तार आरोपीगण: (1) ऋषि कांत नायक पिता गुलाब नायक, उम्र 28 वर्ष, (2) साहिल वर्मा पिता कमल वर्मा, उम्र 22 वर्ष, (3) कौशल कुमार पिता दुखित राम, उम्र 29 वर्ष (सभी निवासी ग्राम लटूवा)। ​जप्ती: ₹2,450/- नगद। 

2. ​अप.क्र. 922/2026 (ग्राम लटूवा):- लटूवा क्षेत्र में ही अन्य कार्रवाई के दौरान जुआ खेलते पकड़े गए आरोपी।​गिरफ्तार आरोपीगण: (1) मनहरण साहू पिता साध राम, उम्र 56 वर्ष, (2) दिनेश कुमार यादव पिता टेटकू, उम्र 40 वर्ष, (3) रामभरोस नायक पिता अमरू नायक, उम्र 42 वर्ष (सभी निवासी ग्राम लटूवा)। ​जप्ती: ₹2,550/- नगद। 

थाना सिमगा क्षेत्र:-

​अप.क्र. 487/2026 (महामाया चौक के पास, शंकर नगर सिमगा): दिनांक 04-05/11/2026 को रात्रि में की गई रेड कार्रवाई में ताश पत्ती से हार-जीत का दांव लगाकर काटपत्ती जुआ खेल रहे 05 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। 

​गिरफ्तार आरोपीगण:- (1) चंद्रशेखर पटेल, (2) सुखचंद दास, (3) हेमलाल यादव, (4) टाजन देवांगन, (5) बनवारी पटेल। ​जप्ती: ₹4,750/- नगद एवं तास पत्ती।

थाना गिधौरी क्षेत्र:-

1. ​ ग्राम मोहतरा में जुआ रेड कार्यवाही में आरोपी 1. मोहनलाल पिता रामलाल 2. राम सिंह रात्रे पिता गोटी लाल 3. रामू बर्मन पिता और रेशम बर्मन सभी निवासी ग्राम मोहतरा को गिरफ्तार कर आरोपियों से ₹1180 रुपए एवं 52 पत्ती ताश जप्त किया गया।

2. ग्राम मोहतरा में ही जुआ रेड करवाई में आरोपी 1. दीपक कुमार पंकज पिता हीरालाल 2.अर्जुन लहरे पिता गणेशु लहरे को गिरफ्तार कर आरोपियों से ₹750 एवं 52 पत्ती ताश जप्त किया गया।

3. ग्राम खपरीडीह में जुआ रेड करवाई में आरोपी 1. जीवन पटेल पिता बिसाहू पटेल 2. कृष्णा कुमार पिता यादराम पटेल 3. हेमंत कुमार पिता रथ राम पटेल सभी निवासी ग्राम खपरीडीह को गिरफ्तार कर आरोपियों से ₹1070 एवं 52 पत्ती ताश जप्त किया गया।

थाना लवन क्षेत्र:

​अप.क्र. 381/2026 (ग्राम सरखोर):- दिनांक 04.11.2026 को ग्राम सरखोर में एक खाली दुकान के अंदर दुकान संचालक द्वारा जुआ सुविधा उपलब्ध कराकर नाल की राशि वसूलने के मामले में बड़ी कार्रवाई की गई। ​गिरफ्तार आरोपीगण: (1) शिशांत बघेल, (2) राजा बघेल, (3) दुजराम, (4) पुरुषोत्तम गेंदेरे, (5) विजय बघेल, (6) छोटे लाल कोसले, (7) शत्रुहन बघेल (सभी निवासी सरखोर​) जप्ती: कुल ₹2,380/- नगद एवं 52 पत्ती ताश।

थाना गिधपुरी, :- अपराध क्रमांक 159/2026 आरोपी- 1. खोमन लाल साहू पिता कार्तिक राम 2. चिरंजीव जांगड़े पिता युगल किशोर 3. राजेश कुमार लहरी पिता शिवकुमार सभी निवासी ग्राम थाना गिधपुरी जप्ती ₹1560 एवं ताश पत्ती

​अभियान का सार (दिनांक 04.11.2026):

1. ​कुल गिरफ्तार आरोपी:- 29

2. ​कुल जप्त नगदी रकम:- ₹16,690/- (विभिन्न प्रकरणों के तहत) एवं ताश पत्तियां

3. ​पंजीबद्ध कानूनी धाराएं:- छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 3(2) एवं अन्य सुसंगत प्रावधान।

Crime