कचना तालाब के पास चाकू लेकर घूम रहा था युवक, पुलिस की अचानक दबिश से मचा हड़कंप! गिरफ्तार आरोपी पहुंचा जेल, आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज

कचना तालाब के पास चाकू लेकर घूम रहा था युवक, पुलिस की अचानक दबिश से मचा हड़कंप! गिरफ्तार आरोपी पहुंचा जेल, आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज

कचना तालाब के पास चाकू लेकर घूम रहे युवक पर थाना खम्हारडीह पुलिस की त्वरित कार्रवाई

आर्म्स एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी को गिरफ्तार कर, न्यायिक रिमांड में भेजा गया जेल।

आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 446/2026, धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया।

रायपुर : थाना खम्हारडीह पुलिस को जानकारी मिली कि कचना तालाब के पास एक युवक चाकू लेकर घूम रहा है। सूचना पर पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की गई। पुलिस ने युवक की पहचान भूषण साहू, पिता शत्रुधन साहू, उम्र 20 वर्ष, निवासी धान मंडी के पास तिल्दा, थाना तिल्दा, जिला रायपुर, हाल पता शासकीय स्कूल के पास कचना, थाना खम्हारडीह, जिला रायपुर के रूप में की।

आरोपी के विरुद्ध थाना खम्हारडीह में अपराध क्रमांक 446/2026, धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर उसे गिरफ्तार किया गया। आवश्यक वैधानिक कार्रवाई के पश्चात आरोपी को रिमांड हेतु माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया जहां से आरोपी को न्यायिक रिमांड में जेल भेज दिया गया।

Crime