ओडिशा से गांजा लेकर रायपुर पहुंचा यूपी का तस्कर! आत्मानंद स्कूल के पास पुलिस की घेराबंदी देख भागने लगा आरोपी, बैग खुलते ही हुआ बड़ा खुलासा

ओडिशा से गांजा लेकर रायपुर पहुंचा यूपी का तस्कर! आत्मानंद स्कूल के पास पुलिस की घेराबंदी देख भागने लगा आरोपी, बैग खुलते ही हुआ बड़ा खुलासा

ओडिशा से गांजा लाकर रायपुर में खपाने की फिराक में घूम रहा उत्तर-प्रदेश का अंतर्राज्यीय आरोपी गिरफ्तार

कब्जे से 3.710 किलोग्राम गांजा कीमती लगभग 1,85,500/- रूपये जप्त

एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट, एण्टी नारकोटिक टास्क फोर्स एवं थाना गंज पुलिस की संयुक्त कार्यवाही

रायपुर कमिश्नरेट में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट एवं एण्टी नारकोटिक्स टास्क फोर्स द्वारा अब तक एनडीपीएस एक्ट के 100 प्रकरणों में 218 आरोपियों को गिरफ्तार कर कुल 7,36,68,920/- कीमत के मादक पदार्थ एवं अन्य सामग्री की गई है जप्त।

रायपुर : दिनांक 03.11.2026 को एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की टीम को सूचना प्राप्त हुई कि थाना गंज क्षेत्रांतर्गत नहरपारा रोड स्थित आत्मानंद स्कूल के पास एक व्यक्ति गांजा रखकर बिक्री करने की फिराक में हैं।

सूचना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट, एण्टी नारकोटिक टास्क फोर्स एवं थाना गंज पुलिस की संयुक्त टीम तत्काल मौके पर पहुंची तथा मुखबिर द्वारा बताए गए हुलिए के व्यक्ति को चिन्हांकित किया गया। पुलिस टीम द्वारा व्यक्ति से पूछताछ करने का प्रयास किए जाने पर वह भागने लगा, जिसे घेराबंदी कर पकड़ा गया। पूछताछ में व्यक्ति ने अपना नाम शिवम मिश्रा निवासी उत्तर प्रदेश का होना बताया। पुलिस टीम द्वारा उसके पास रखे बैग की तलाशी लेने पर उसमें गांजा बरामद हुआ। प्राथमिकी पूछताछ में आरोपी द्वारा गांजा को ओडिशा से लाना बताया गया है।

आरोपी शिवम मिश्रा को गिरफ्तार कर कब्जे से कुल 3.710 किलोग्राम गांजा कीमती लगभग 1,85,500/-  रूपये जप्त कर आरोपी के विरूद्ध थाना गंज में अपराध क्रमांक 323/26 धारा 20 (बी) नारकोटिक एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही किया गया।

गिरफ्तार आरोपी से गांजे की उपलब्धता, परिवहन, बिक्री एवं सप्लाई नेटवर्क के संबंध में विस्तृत पूछताछ की जा रही है। पुलिस टीम द्वारा बैकवर्ड लिंकेज के माध्यम से गांजा उपलब्ध कराने वाले स्रोतों तथा फॉरवर्ड लिंकेज के माध्यम से गांजे की बिक्री करने वाले संभावित खरीदारों एवं अन्य संपर्कों की जानकारी जुटाई जा रही है।

गिरफ्तार आरोपी – शिवम मिश्रा पिता छैल बिहारी मिश्रा उम्र 26 वर्ष निवासी ग्राम उमरिया गंज थाना ईटवा जिला सिद्धार्थ नगर उत्तरप्रदेश।

Crime