महामाया ढाबे के पास पुलिस का अचानक प्रहार, बाइक सवार दो युवक गिरफ्तार! बोरी खुलते ही निकली 68 शीशी देशी शराब, वाहन भी जब्त…

महामाया ढाबे के पास पुलिस का अचानक प्रहार, बाइक सवार दो युवक गिरफ्तार! बोरी खुलते ही निकली 68 शीशी देशी शराब, वाहन भी जब्त…

भारी मात्रा में देशी शराब लेकर बिक्री करने के उद्देश्य से परिवहन करने वाले आरोपियों पर कोटा पुलिस का प्रहार

कुल जप्त – एक काले रंग के प्लास्टिक के बोरी में 68 नग 180 एम एल वाली प्लास्टिक बोतल में ब्रह्मा सील बंद देशी शराब जिसमें शोले प्लेन देशी मदिरा लिखा हुआ कुल 12.240 लीटर कीमती 5440 रुपए एवं परिवहन में प्रयुक्त हीरो एच एफ डीलक्स लाल सफेद रंग का क्रमांक सी जी 10 ई ई 9226

बिलासपुर : चेतना विरुद्ध नशा व प्रहार अभियान के तहत  अवैध शराब/ गांजा  बिक्री करने वाले के विरुद्ध कार्यवाही हेतु उप पुलिस महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह (भा.पु.से.) द्वारा निर्देशित किया गया है। दिनांक 02.11.2026 को जरिये मुखबिर से सूचना मिली कि दो व्यक्ति एक मोटर साइकिल क्रमांक सी जी 10 ई ई 9226 में मरही कापा से आए है जो भरी मात्रा में देशी प्लेन शराब रखकर बिक्री करने हेतु मरही कापा लेकर जा रहे है कि, मुखबिर से प्राप्त सूचना से वरिष्ठ अधिकारिओ को अवगत कराया गया जिनके निर्देशानुसार व  अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्रीमती मधुलिका सिंह (रा.पु.से.) एवं श्रीमती नुपूर उपाध्याय (रा.पु.से.) अनुविभागीय अधिकारी पुलिस कोटा के मार्गदर्शन में  टीम गठित कर महामाया ढाबा गोबरिपाट के पास में रेड कार्यवाही करते हुये आरोपी 01. संदीप यादव पिता राम गोपाल यादव उम्र 21 वर्ष निवासी मरही कापा थाना कोटा 02. पवन कुमार जगत पिता निर्मल सिंह उम्र 25 वर्ष निवासी कुवारीमुंडा थाना कोटा के कब्जे से एक काले रंग के प्लास्टिक के बोरी में 68 नग 180 एम एल वाली प्लास्टिक बोतल में ब्रह्मा सील बंद देशी शराब जिसमें शोले प्लेन देशी मदिरा लिखा हुआ कुल 12.240 लीटर कीमती 5440 रुपए एवं परिवहन में प्रयुक्त हीरो एच एफ डीलक्स लाल सफेद रंग का क्रमांक सी जी 10 ई ई 9226 को जप्त  कर विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है

उक्त कार्यवाही में  प्रभारी प्र उप निरीक्षक नागेश्वरी साहू, प्र उप निरीक्षक दिलीप साहू, सहायक उप निरीक्षक गोपाल खांडेकर , प्रधान आरक्षक सत्य प्रकाश यादव, आरक्षक 192 धर्मेंद्र साहू,  का विशेष भूमिका रही।

(1) अपराध क्रमांक  954/2026 धारा 34(2) आबकारी एक्ट

नाम आरोपी:-

1- संदीप यादव पिता राम गोपाल यादव उम्र 21 वर्ष निवासी मरही कापा थाना कोटा

2- पवन कुमार जगत पिता निर्मल सिंह उम्र 25 वर्ष निवासी  कुवारीमुंडा थाना कोटा

Crime