स्कूटी चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई कर चोरी की गई Honda Activa 5G बरामद की, आरोपी न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।
प्रार्थी की Honda Activa 5G स्कूटी क्रमांक CG 07 BU 1462 को दिनांक 02.11.2026 की रात्रि आर्य नगर, कोहका स्थित मकान से अज्ञात आरोपी द्वारा चोरी किया गया था।
प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना सुपेला चौकी स्मृति नगर में अपराध क्रमांक 1657/2026, धारा 303(2) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई।
चौकी स्मृति नगर एवं विशेष पुलिस टीम द्वारा लगातार पतासाजी एवं तकनीकी तथा मैदानी स्तर पर प्रयास कर आरोपी की पहचान की गई।
पुलिस टीम ने सेक्टर-04, सड़क नंबर 19 से आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ की, जिसमें उसने स्कूटी चोरी करना स्वीकार किया।
आरोपी की निशानदेही पर लाल मैदान, कोहका के पास छिपाकर रखी गई चोरी की स्कूटी बरामद कर जप्त की गई तथा आरोपी को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।
दुर्ग : थाना सुपेला अंतर्गत चौकी स्मृति नगर पुलिस द्वारा दोपहिया वाहन चोरी के मामले में त्वरित विवेचना एवं लगातार पतासाजी करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया गया। पुलिस टीम ने आरोपी की निशानदेही पर चोरी की गई स्कूटी बरामद कर वैधानिक कार्रवाई पूर्ण की।
दिनांक 03.11.2026 को प्रार्थी मनीष वैष्णव द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि दिनांक 02.11.2026 की रात्रि लगभग 01:00 बजे आर्य नगर, कोहका, भिलाई स्थित उसके मकान से सफेद रंग की Honda Activa 5G स्कूटी क्रमांक CG 07 BU 1462 को अज्ञात व्यक्ति चोरी कर ले गया है।
प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना सुपेला, चौकी स्मृति नगर में अपराध क्रमांक 1657/2026, धारा 303(2) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए चौकी स्मृति नगर एवं विशेष पुलिस टीम द्वारा लगातार पतासाजी की गई। पुलिस टीम ने प्राप्त जानकारी एवं साक्ष्यों के आधार पर सेक्टर-04, सड़क नंबर 19 से संदेही गौतम ठाकुर को पकड़कर पूछताछ की। पूछताछ में आरोपी द्वारा स्कूटी चोरी करना स्वीकार किया गया।
आरोपी के मेमोरेंडम कथन के आधार पर पुलिस टीम लाल मैदान, कोहका के पास पहुंची, जहां आरोपी द्वारा छिपाकर रखी गई चोरी की स्कूटी क्रमांक CG 07 BU 1462 को बरामद कर विधिवत जप्त किया गया। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।
मॉडस ऑपरेंडी (अपराध करने का तरीका)
आरोपी द्वारा रात्रि के समय मकान के पास खड़ी दोपहिया वाहन को चोरी कर लिया गया तथा पुलिस से बचने के उद्देश्य से वाहन को लाल मैदान, कोहका के पास छिपाकर रखा गया था।
घटना स्थल
आर्य नगर, कोहका, भिलाई, थाना सुपेला क्षेत्र, जिला दुर्ग।
आरोपी का नाम
1\. गौतम ठाकुर, उम्र 20 वर्ष, निवासी सनातन नगर, सड़क नंबर 05, कोहका, चौकी स्मृति नगर, जिला दुर्ग (छत्तीसगढ़)।
जप्त सामग्री
1\. Honda Activa 5G स्कूटी, सफेद रंग, क्रमांक CG 07 BU 1462।
सराहनीय कार्य:- उक्त कार्रवाई में चौकी प्रभारी स्मृति नगर उप निरीक्षक अमित अदानी, पीएसआई भूपेन्द्र सिदार, विशेष टीम से उप निरीक्षक खेलन साहू, प्रधान आरक्षक हेमंत सिंह एवं आरक्षक हर्षित शुक्ला की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
दुर्ग पुलिस की अपील:- दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि अपने दोपहिया एवं चारपहिया वाहनों को सुरक्षित स्थान पर खड़ा करें तथा आवश्यक सुरक्षा उपाय अपनाएं। वाहन में अतिरिक्त सुरक्षा लॉक एवं एंटी थेफ्ट सिस्टम का उपयोग करें। किसी भी संदिग्ध व्यक्ति अथवा वाहन संबंधी गतिविधि की जानकारी तत्काल नजदीकी थाना या पुलिस कंट्रोल रूम को दें। वाहन चोरी एवं अन्य अपराधों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

