​जिलेभर में कहां-कहां चल रहा था जुए का खेल? पुलिस की एक साथ कई ठिकानों पर दबिश से मचा हड़कंप, 55 जुआरी पकड़े गए, 52,430 रुपये नगद जब्त

​जिलेभर में कहां-कहां चल रहा था जुए का खेल? पुलिस की एक साथ कई ठिकानों पर दबिश से मचा हड़कंप, 55 जुआरी पकड़े गए, 52,430 रुपये नगद जब्त

बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस का जुआ के विरुद्ध बड़ा प्रहार: जिले भर में ताबड़तोड़ रेड कार्रवाई, कुल 55 जुआरी गिरफ्तार एवं ₹52,430/- नगद जप्त

​पुलिस अधीक्षक गौरव राय (IPS) के कड़े निर्देशों के तहत जिले भर में अवैध जुआ के खिलाफ चलाया गया सघन एंटी-क्राइम अभियान

थाना सिटी कोतवाली, सुहेला, भाटापारा शहर, पलारी, कसडोल, सिमगा एवं लवन पुलिस टीमों द्वारा की गई व्यापक दबिश में कुल 55 आरोपी रंगे हाथों गिरफ्तार

आरोपियों के कब्जे से कुल ₹52,430 नगद, ताश पत्तियाँ एवं अन्य मशरूका जप्त कर छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 के तहत की गई कठोर कानूनी कार्रवाई

बलौदाबाजार-भाटापारा : पुलिस अधीक्षक बलौदाबाजार-भाटापारा गौरव राय (भा.पु.से.) के कुशल निर्देशन एवं ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति के तहत जिले में अवैध गतिविधियों, जुआ और सट्टा के विरुद्ध लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में गत दिवस दिनांक 03.11.2026 को जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों (सिटी कोतवाली बलौदाबाजार, सुहेला, भाटापारा शहर, पलारी, कसडोल, सिमगा एवं लवन) की पुलिस टीमों द्वारा ताबड़तोड़ रेड कार्रवाई करते हुए जुआरियों के बड़े नेटवर्क पर शिकंजा कसा गया है।

​कार्रवाई का विस्तृत विवरण एवं जप्ती:

थाना सिटी कोतवाली क्षेत्र

1. अप.क्र. 915/2026:- भैंसापसरा क्षेत्र में कार्रवाई कर आरोपी (1) छोटू नवरंगे पिता हीरालाल, उम्र 32 वर्ष, (2) अमन भारती पिता बिज्जू, उम्र 22 वर्ष (दोनों निवासी भैंसापसरा को गिरफ्तार किया गया तथा कुल ₹9,600/- नगद जप्त की गई।

2. ​अप.क्र. 916/2026:- ग्राम कंजी क्षेत्र में दबिश देकर आरोपी (1) बेदप्रकाश महिलांग पिता सरजू, उम्र 42 वर्ष, (2) अतुल मनहरे पिता रामकुमार, उम्र 23 वर्ष (निवासी ग्राम कंजी) को पकड़ा गया तथा कुल ₹5,650/- नगद जप्त हुई।

3. ​अप.क्र. 917/2026:- ग्राम कंजी क्षेत्र में अन्य कार्रवाई के दौरान आरोपी (1) ललित साहु पिता मदनलाल, उम्र 39 वर्ष (निवासी ग्राम कंजी), (2) देवनारायण कुर्रे पिता मयाराम, उम्र 50 वर्ष (निवासी ग्राम पनगांव), (3) बीरबल दास मानिकपुरी पिता दुर्गा दास, उम्र 36 वर्ष (निवासी ग्राम कंजी) को गिरफ्तार कर कुल ₹4,680/- नगद जप्त की गई।

4. ​अप.क्र. 918/2026:- इंदिरा कॉलोनी व सिविल लाईन क्षेत्र में की गई रेड कार्रवाई में आरोपी (1) दुर्गेश यादव पिता रामकुमार, उम्र 19 वर्ष, (2) हर्ष साहू पिता शेखर साहू, उम्र 19 वर्ष, (3) लखन फेकर पिता ओमप्रकाश, उम्र 19 वर्ष (सभी निवासी इंदिरा कॉलोनी), (4) महेश ध्रुव पिता गौतम, उम्र 28 वर्ष (निवासी सिविल लाईन), (5) समीर राजपूत पिता राजू सिंह, उम्र 18 वर्ष (निवासी गौरव पथ) को पकड़ा गया तथा कुल ₹2,440/- नगद जप्त की गई।

थाना सुहेला क्षेत्र:-

1. ​अप.क्र. 215/2026: ग्राम बासीन गौठान के पास दबिश देकर आरोपी (1) लखन लाल वर्मा, (2) चंदन वर्मा, (3) मोह. आफताब को गिरफ्तार कर ₹1,000/- नगद व ताश पत्ती जप्त की गई।

2. ​अप.क्र. 214/2026: ग्राम बासीन गौठान के पास कार्रवाई कर आरोपी (1) कृष्णा ध्रुव, (2) दशरथ बंजारे, (3) ओमप्रकाश बंजारे को पकड़ा गया तथा ₹1,200/- नगद व ताश पत्ती जप्त हुई।

3. ​अप.क्र. 213/2026: ग्राम बासीन गौठान में ही अन्य कार्रवाई के दौरान आरोपी (1) तिलकराम वर्मा, (2) विष्णु कोसले, (3) गुमान जांगडे को गिरफ्तार कर ₹1,300/- नगद एवं ताश पत्ती जप्त की गई।

थाना भाटापारा शहर क्षेत्र

1. नयागंज वार्ड भाटापारा से आरोपी (1) सौरभ साहू, (2) मोनू साहू, (3) मुकेश साहू को रंगे हाथों पकड़कर ₹1,230/- नगद व ताश पत्ती जप्त की गई।

2. नयागंज व नेहरू/गुरुनानक वार्ड क्षेत्र से आरोपी (1) शुभम यादव, (2) संतोष निषाद, (3) चंदू यादव, (4) भारत कुरें को गिरफ्तार कर कुल ₹1,360/- नगद एवं ताश पत्ती जप्त की गई।

थाना पलारी क्षेत्र:-

1. ​अप. क्र. 445/2026 (ग्राम लकड़िया):- आरोपी (1) महेश कुमार बाधे, (2) पुनम कुमार बाधे, (3) दुर्गा प्रसाद घृतलहरे, (4) भागीरथी घृतलहरे, (5) सुमित बंजारे को पकड़कर कुल ₹3,850/- नगद व ताश पत्ती जप्त की गई।

2. ​अप. क्र. 446/2026 (ग्राम जंगलोर):- आरोपी (1) मिलनलाल कोसले, (2) करन मानिकपुरी, (3) पोषण निराला, (4) डोमार टण्डन, (5) नोहर निराला को गिरफ्तार कर कुल ₹7,310/- नगद एवं ताश पत्ती जप्त की गई।

थाना कसडोल क्षेत्र:-

1. ​अप. क्र. 423/2026 (ग्राम हटीद):- आरोपी गगन यादव व मुकेश यादव सहित अन्य को पकड़कर ₹1,020/- नगद व ताश पत्ती जप्त की गई। 

2. ​अप. क्र. 422/2026 (ग्राम मडकड़ा):- रामभरोस केंवट, लक्ष्मण केंवट, योगेश श्रीवास, संतोष साहू, पवन कुमार साहू, खेदू दास वैष्णव कुल 06 आरोपियों से ₹4,700/- नगद व ताश पत्ती जप्त की गई। 

3. ​अप. क्र. 421/2026 (ग्राम छरछेद):- राजकुमार केंवट, टिक्कम केंवट, संजोग देवार को पकड़कर ₹1,010/- नगद व ताश पत्ती जप्त की गई। 

थाना सिमगा क्षेत्र:-

1. ​अप.क्र. 485/2026 (ग्राम चौंरगा):- आरोपी कमलेश कुमार दिवाकर एवं प्रकाश वर्मा को गिरफ्तार कर ₹2,100/- नगद व ताश पत्ती जप्त की गई। 

2. ​अप.क्र. 484/2026 (ग्राम कचलोन):- आरोपी पवन कुमार साठे एवं रामजी निषाद को पकड़कर ₹1,400/- नगद व ताश पत्ती जप्त की गई। 

थाना लवन क्षेत्र:-

1. ग्राम कारी (सत्नाम भवन एवं मंच के पास) की गई तीन अलग-अलग रेड कार्रवाई में आरोपी गिरीश डहरिया, ताल कुमार साहू, भागवत पुरेना, हितेश कुमार चेल्लक, नरेश बघेल, उमेश पटेल, करन यादव, धनेश्वर यदु एवं बिरेन्द्र वर्मा कुल 09 जुआरियों को गिरफ्तार किया गया। ​इनके कब्जे से क्रमशः ₹1,320/-, ₹600/- एवं ₹570/- नगद तथा ताश पत्तियाँ जप्त की गईं। 

कार्रवाई का सार:

1. ​गिरफ्तार कुल आरोपी:- 55

2. ​कुल जप्त मशरूका (नगदी रकम):- ₹52,430/-

3. ​पंजीबद्ध कानूनी धाराएं:- छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 3(2) एवं अन्य सुसंगत प्रावधान

Crime