जशपुर के 50 सीटर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में अचानक पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, विद्यार्थियों से आमने-सामने की चर्चा में खुलीं सुविधाओं और व्यवस्थाओं की परतें… अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश!

जशपुर के 50 सीटर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में अचानक पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, विद्यार्थियों से आमने-सामने की चर्चा में खुलीं सुविधाओं और व्यवस्थाओं की परतें… अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश!

स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने 50 सीटर मेडिकल कॉलेज अस्पताल का किया आकस्मिक निरीक्षण

मेडिकल विद्यार्थियों से चर्चा कर सुविधाओं की ली जानकारी, अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

जशपुर : स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने 2 नवम्बर को जशपुर प्रवास के दौरान पॉलिटेक्निक कॉलेज में वैकल्पिक व्यवस्था के तहत संचालित 50 सीटर मेडिकल कॉलेज अस्पताल का आकस्मिक निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य मंत्री ने मेडिकल कॉलेज में प्रोफेसरों एवं कर्मचारियों की व्यवस्था, मेडिकल विद्यार्थियों की कक्षाएं प्रारंभ होने, छात्रावास सुविधा, मेडिकल उपकरणों की उपलब्धता सहित अन्य आवश्यक सुविधाओं की जानकारी ली।

स्वास्थ्य मंत्री ने मेडिकल विद्यार्थियों से चर्चा कर उन्हें उपलब्ध चिकित्सा एवं शैक्षणिक सुविधाओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने विद्यार्थियों की समस्याओं और आवश्यकताओं को भी जाना तथा संबंधित अधिकारियों को मेडिकल कॉलेज में बेहतर शैक्षणिक एवं स्वास्थ्य सुविधाएं सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

इस अवसर पर विधायक जशपुर श्रीमती रायमुनि भगत नगर पालिका अध्यक्ष श्री अरविन्द भगत जिला पंचायत सीईओ श्री अभिषेक कुमार, मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ गोपाल सिंह कंवर, एसडीएम श्री ओंकारेश्वर सिंह मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जी.एस. जात्रा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Jashpur