दीपावली एवं राज्योत्सव के मद्देनजर रायपुर कमिश्नरेट में सघन जांच अभियान
तीनों जोन के विभिन्न थाना क्षेत्रों में शाम 7 से रात 10 बजे तक हुई सघन चेकिंग, सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने पुलिस रही मुस्तैद
आगामी दीपावली पर्व एवं 01 नवंबर को आयोजित होने वाले राज्योत्सव के मद्देनजर शहर में शांति, सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए रायपुर कमिश्नरेट के तीनों जोन में सघन जांच अभियान चलाया गया।
शाम 7 बजे से रात 10 बजे तक विभिन्न थाना क्षेत्रों में निर्धारित स्थानों पर बैरिकेडिंग कर चेकिंग पॉइंट बनाए गए। पुलिस टीमों ने वाहनों की जांच की तथा संदिग्ध गतिविधियों पर निगरानी रखी।
अभियान के दौरान नॉर्थ, सेंट्रल एवं वेस्ट जोन के विभिन्न थाना क्षेत्रों में कुल 36 चिन्हित स्थानों पर नाकेबंदी एवं चेकिंग की गई।
त्योहारों एवं सार्वजनिक आयोजनों के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने, असामाजिक गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण तथा आम नागरिकों को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से अभियान संचालित किया गया।
रायपुर : आगामी दीपावली पर्व तथा दिनांक 01 नवंबर को आयोजित होने वाले राज्योत्सव के मद्देनजर रायपुर कमिश्नरेट द्वारा शहर में सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से दिनांक 30.10.2026 को सघन जांच अभियान संचालित किया गया। अभियान के अंतर्गत कमिश्नरेट के तीनों जोन के विभिन्न थाना क्षेत्रों में पुलिस बल द्वारा शाम 7 बजे से रात 10 बजे तक अलग-अलग स्थानों पर नाकेबंदी कर वाहनों की जांच की गई।
नॉर्थ जोन के चेकिंग पॉइंट
थाना पंडरी :- वी.आई.पी. तिराहा मोवा, थाना पंडरी के सामने।
थाना खम्हारडीह :- शंकर नगर चौक टर्निंग पॉइंट, थाना खम्हारडीह के सामने।
थाना गुढ़ियारी :- यूपीएससी चौक के सामने, भारत माता चौक।
थाना उरला :- मिश्रा ढाबा के पास सरोरा, सिंधिया विनायक (कर्मा) चौक, छत्तीसगढ़ महतारी चौक।
थाना खमतराई :- भनपुरी चौक, बंजारी धाम चौकी के पास, थाना के सामने।
सेंट्रल जोन के चेकिंग पॉइंट :- कालीबाड़ी चौक, शेर नगर चौक (थाना कोतवाली); जय स्तंभ चौक (थाना गोलबाजार); फूल चौक, मरही माता चौक (थाना मौदहापारा); तेलघानी नाका (थाना गंज); माधवेंद्र चौक के पास, कैनाल रोड, भाठिया नर्सिंग होम के पास (थाना सिविल लाइन); फुंडहर चौक, अम्बुजा चौक (थाना तेलीबांधा); लाल चौक के पास (थाना देवेंद्र नगर)।
वेस्ट जोन के चेकिंग पॉइंट :- आजाद चौक (थाना के सामने), सरस्वती नगर-जगन्नाथ चौक कोटा, कबीर नगर-श्याम चेबर्स चौक, पुरानी बस्ती-लाखेनगर चौक, डी.डी. नगर-महादेवघाट, रायपुरा चौक, आमनाका-टाटीबंध चौक, आमनाका/सरोना-मोहबा बाजार, न्यू राजेंद्र नगर-द्रोणाचार्य स्कूल चौक, टिकरापारा-संतोषी नगर चौक, सिद्धार्थ चौक एवं मुजगहन-एक्सप्रेस-वे।
अभियान के दौरान पुलिस टीमों द्वारा आवागमन करने वाले वाहनों की जांच की गई तथा संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखते हुए आवश्यक पूछताछ की गई। दीपावली के दौरान बाजारों एवं प्रमुख मार्गों पर बढ़ने वाली आवाजाही तथा राज्योत्सव के अवसर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों को ध्यान में रखते हुए पुलिस द्वारा सुरक्षा व्यवस्था को प्राथमिकता दी जा रही है।
रायपुर कमिश्नरेट द्वारा त्योहारों एवं महत्वपूर्ण आयोजनों के दौरान सतत निगरानी, प्रभावी चेकिंग और पुलिस की सक्रिय उपस्थिति के माध्यम से कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। इसका उद्देश्य संभावित आपराधिक गतिविधियों की रोकथाम करना तथा आम नागरिकों के लिए सुरक्षित एवं शांतिपूर्ण वातावरण सुनिश्चित करना है।
रायपुर कमिश्नरेट आम नागरिकों से अपील करता है कि दीपावली एवं राज्योत्सव के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें। किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें तथा यातायात एवं सुरक्षा संबंधी निर्देशों का पालन करते हुए त्योहारों और आयोजनों को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं उल्लासपूर्ण बनाने में सहभागी बनें।

