चाकूबाजी से मचा हड़कंप, युवक पर जानलेवा हमले के आरोप में तीन भाई गिरफ्तार! अश्वनी और लखन समेत प्रकाश भी पहुंचा जेल, तीनों के खिलाफ पहले से दर्ज हैं आपराधिक मामले

चाकूबाजी से मचा हड़कंप, युवक पर जानलेवा हमले के आरोप में तीन भाई गिरफ्तार! अश्वनी और लखन समेत प्रकाश भी पहुंचा जेल, तीनों के खिलाफ पहले से दर्ज हैं आपराधिक मामले

हत्या का प्रयास करने वाले आरोपीगण को 24 घंटे में गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त हुई

एक स्टील का चाकू जब्त किया गया

आरोपीगण अश्वनी तिवारी व लखन तिवारी आदतन बदमाश

रायपुर : प्रार्थी जितेंद्र सेन उर्फ गजनी पिता संतोष सिंह उम्र 25 वर्ष निवासी बाजार चौक कुशालपुर माधुरी अग्रवाल के सामने थाना पुरानी बस्ती जिला रायपुर छत्तीसगढ़ थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया की गिट्टी खदान के पास कुशालपुर में पुराने विवाद को लेकर अश्वनी तिवारी,लखन तिवारी प्रकाश तिवारी तीनों भाई एक राय होकर गाली गलौज कर प्रार्थी को चाकू से मार कर चोंट पहुंचाया की रिपोर्ट पर थाना पुरानी बस्ती में अपराध क्रमांक 565/2026 धारा 296,109(1),3(5) भारतीय न्याय संहिता 25,27 आर्म्स एक्ट पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया विवेचना दौरान प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए तत्काल आरोपीगण का पता तलाश कर पकड़ कर  आरोपीगण के विरुद्ध पर्याप्त सबूत पाए जाने से दिनांक 30.10.2026  को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश कर  न्यायिक रिमांड पर केंद्रीय जेल रायपुर में निरुद्ध किया गया, आरोपीगण के विरुद्ध पूर्व में भी अपराधिक प्रकरण दर्ज है।

गिरफ्तार आरोपी का नाम-

01. अश्वनी तिवारी पिता स्वर्गीय सोहन तिवारी उम्र 22 वर्ष

02. लखन तिवारी पिता स्वर्गीय सोहन तिवारी उम्र 29 वर्ष  

03. प्रकाश तिवारी पिता स्वर्गीय सोहन तिवारी उम्र 30 वर्ष सकिनान संतोषी चौक कुशालपुर एकांत हार्डवेयर के बाजू थाना पुरानी बस्ती जिला रायपुर छत्तीसगढ़

कार्यवाही में साइबर सेल रायपुर व थाना पुरानी बस्ती पुलिस की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Crime