पहले भी चिट्टा मामले में जेल जा चुका था तरुण बजाज, फिर नशे के कारोबार में पकड़ा गया! कबीर नगर पुलिस ने महिला साथी के साथ किया गिरफ्तार, 9.53 लाख का सामान जब्त

पहले भी चिट्टा मामले में जेल जा चुका था तरुण बजाज, फिर नशे के कारोबार में पकड़ा गया! कबीर नगर पुलिस ने महिला साथी के साथ किया गिरफ्तार, 9.53 लाख का सामान जब्त

नशे के अवैध कारोबार पर कबीर नगर पुलिस का करारा प्रहार

हेरोइन (चिट्टा) की अवैध बिक्री करते महिला सहित दो आरोपी गिरफ्तार

45.84 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) सहित ₹9,53,100 की मशरूका जब्त

गिरफ्तार आरोपी तरुण बजाज पूर्व में भी थाना डीडी नगर के चिट्टा प्रकरण में रह चुका है जेल निरुद्ध

रायपुर : पुलिस कमिश्नरेट रायपुर द्वारा शहर में मादक पदार्थों के अवैध कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाने एवं नशे के कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध लगातार अभियान चलाकर कार्रवाई की जा रही है। इसी तारतम्य में पश्चिम जोन अंतर्गत थाना कबीर नगर पुलिस को हेरोइन (चिट्टा) के अवैध कारोबार में संलिप्त महिला सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त हुई है।

घटना एवं पुलिस कार्रवाई का विवरण :- दिनांक 30.10.2026 को थाना कबीर नगर पुलिस द्वारा नहर रोड स्थित फोर व्हीलर वाशिंग सेंटर, रेलवे क्रॉसिंग के पास कार्रवाई की गई। पुलिस कार्रवाई के दौरान हेरोइन (चिट्टा) के अवैध कारोबार में संलिप्त दो आरोपियों को पकड़ा गया। पूछताछ एवं तलाशी के दौरान आरोपियों के कब्जे से मादक पदार्थ हेरोइन (चिट्टा) सहित अन्य सामग्री बरामद की गई।

गिरफ्तार आरोपियों का विवरण –

1. तरुण बजाज, पिता नरेश बजाज, उम्र 31 वर्ष, निवासी मकान नंबर C-302, सिमरन सिटी फेस-5, टिकरापारा, जिला रायपुर (छत्तीसगढ़)।

2. खुशी गभाने, पिता गणेश गभाने, उम्र 21 वर्ष, निवासी टीचर कॉलोनी, दुर्गा फैंसी स्टोर के पास, कोटा, थाना सरस्वती नगर, जिला रायपुर (छत्तीसगढ़)।

जब्त मशरूका का विवरण :- पुलिस द्वारा आरोपियों के कब्जे से कुल 45.84 ग्राम हेरोइन (चिट्टा), जिसकी अनुमानित कीमत 9,17,000 रुपये है, बरामद की गई। इसके अतिरिक्त एक नग एप्पल आईफोन-11, एक नग ओप्पो मोबाइल फोन, अन्य मोबाइल फोन एवं नगद राशि सहित कुल 9,53,100 रुपये की मशरूका जब्त की गई।

पूर्व में भी चिट्टा प्रकरण में जेल जा चुका है आरोपी तरुण बजाज :- प्रकरण में गिरफ्तार आरोपी तरुण बजाज के संबंध में यह तथ्य सामने आया है कि वह पूर्व में भी थाना डीडी नगर के चिट्टा संबंधी प्रकरण में गिरफ्तार होकर जेल निरुद्ध रह चुका है। पूर्व में मादक पदार्थ संबंधी प्रकरण में जेल जाने के बावजूद पुनः चिट्टा के अवैध कारोबार में संलिप्त पाए जाने पर पुलिस द्वारा उसके विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की गई है।

प्रकरण में वैधानिक कार्रवाई :- उक्त मामले में थाना कबीर नगर में अपराध क्रमांक 231/2026, धारा 21(बी) एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।

पुलिस कमिश्नरेट रायपुर की अपील :- पुलिस कमिश्नरेट रायपुर द्वारा नशे के अवैध कारोबार एवं मादक पदार्थों की तस्करी में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी। आम नागरिकों से अपील है कि नशे के अवैध कारोबार से संबंधित किसी भी प्रकार की जानकारी तत्काल पुलिस को दें तथा नशामुक्त समाज के निर्माण में पुलिस का सहयोग करें।

Crime