बिलासपुर के मंदिर चौक पर चाकू लेकर घूम रहा नाबालिग पकड़ा गया! बीट आरक्षक की सूचना पर सिविल लाइन पुलिस की रेड, धारदार हथियार बरामद कर जेजे एक्ट के तहत कार्रवाई।

बिलासपुर के मंदिर चौक पर चाकू लेकर घूम रहा नाबालिग पकड़ा गया! बीट आरक्षक की सूचना पर सिविल लाइन पुलिस की रेड, धारदार हथियार बरामद कर जेजे एक्ट के तहत कार्रवाई।

शांति भंग करने वाले बदमाश पर सिविल लाईन पुलिस का प्रहार।

बीट आरक्षक की सूचना पर विधि से संघर्षरत् नाबालिक बालक धारदार चाकू के साथ पकड़ाया।

मंदिर चौक के पास धारदार चाकू लेकर घूम रहा था, नाबालिक।

नाबालिक के विरूद्ध जेजे एक्ट के प्रावधानों के तहत् की गई कार्यवाही।

नाम आरोपी – विधि से संघर्षरत् नाबालिक बलक।

बिलासपुर : उमनि एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर द्वारा थाना क्षेत्र में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु थाना क्षेत्र में लगातार पेट्रोलिंग एवं बीट क्षेत्र में भ्रमण करने निर्देशित किय गया है, जिसके परिपालन में थाना क्षेत्र में लगातार पैदल पेट्रोलिंग एवं भ्रमण किया जा रहा है कि दिनांक 25.10.2026 को बीट क्षेत्र में भ्रमण के दौरान सूचना मिला कि मंदिर चौक के पास एक व्यक्ति धारदार चाकू लेकर घूम रहा है, किसी प्रकार की घटना घटित कर सकता है, मुखबीर के उक्त सूचना के संबंध में वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया जिनके द्वारा तत्काल वैधानिक कार्यवाही करने निर्देशित किये, जिसके पालन में अति. पुलिस अधीक्षक शहर बिलासपुर पंकज पटेल एवं नगर पुलिस अधीक्षक सिविल लाईन बिलासपुर के मार्ग दर्शन एवं दिशा निर्देशन में मुखबीर के बताये स्थान पर रेड कार्यवाही किया गया, मौके पर एक व्यक्ति संदिग्ध रूप से घूमते हुये मिला जिसे हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर अपना नाम पता बताया जो विधि से संघर्षरत् होना पाया जिससे विधिवत् जेजे एक्ट के प्रावधानों का पालन करते हुये विधि से संघर्षरत् बालक के विरूद्ध कार्यवाही किया गय है।

नाम आरोपी – विधि से संघर्षरत् नाबालिक बलक।

Crime