ड्रंक एंड ड्राइव के मामले मे मोटरसायकल चालक कों 10000/- रुपये के अर्थदंड से किया गया दण्डित
यातायात शाखा पुलिस टीम द्वारा मामले मे वाहन चालक के विरुद्ध की गई सख्त वैधानिक कार्यवाही।
मोटरसायकल चालक द्वारा शराब का सेवन कर वाहन चलाने पर की गई कार्यवाही।
यातायात नियमो की अवहेलना करने वाले वाहन चालकों पर की जा रही लगातार सख्त कार्यवाही।
अम्बिकापुर : सडक दुर्घटनाओ मे कमी लाने की दिशा मे पुलिस टीम द्वारा यातायात नियमो के अवहेलना करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध लगातार सख़्ती से कार्यवाही की जा रही हैं, इसी क्रम मे यातायात शाखा पुलिस टीम द्वारा दौरान चेकिंग मोटरसायकल क्रमांक सीजी /15/सी एक्स/6070 के वाहन चालक को रोककर पूछताछ किया गया, जो चालक द्वारा अपना नाम तुषार मण्डल आत्मज विश्वजीत मण्डल उम्र 19 वर्ष साकिन मदननगर थाना जयनगर का होना बताया जो वाहन चालक को मौक़े पर शराब के नशे मे धुत्त होना पाया गया, मोटरसायकल चालक कों ब्रेथ ऐनालाइजर से चेक करने पर चालक शराब के नशे मे धुत्त होना पाया गया, मोटरसायकल चालक द्वारा शराब के नशे मे वाहन चलाना पाये जाने पर अनावेदक वाहन चालक के विरुद्ध धारा 185 मोटर व्हीकल एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर मामला माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, माननीय न्यायालय द्वारा उपरोक्त प्रकरण मे वाहन चालक को 10000/- रुपये के अर्थदंड से दण्डित किया गया हैं।
सम्पूर्ण कार्यवाही मे यातायात शाखा प्रभारी उप निरीक्षक विजय केवर्त समेत अन्य अधिकारी कर्मचारी सक्रिय रहे।

