हाथ में चाकू, राहगीरों में दहशत और फिर पुलिस का एक्शन! भाटापारा के कल्याण सागर पारा में चाकू लहराने वाला युवक गिरफ्तार, आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज

हाथ में चाकू, राहगीरों में दहशत और फिर पुलिस का एक्शन! भाटापारा के कल्याण सागर पारा में चाकू लहराने वाला युवक गिरफ्तार, आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज

के.के.वार्ड, कल्याण सागर पारा भाटापारा में चाकू लहराकर लोगों को डराने-धमकाने वाला आरोपी पुलिस की गिरफ्त में

थाना भाटापारा शहर पुलिस टीम की त्वरित कार्यवाही, आरोपी से धारदार चाकू किया गया जप्त

आरोपी के विरुद्ध आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर की गई है कार्यवाही

बलौदाबाजार-भाटापारा : पुलिस अधीक्षक गौरव राय के कुशल निर्देशन में बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस द्वारा अवैध हथियार रखने वालों एवं समाज में दहशत फैलाने वाले असामाजिक तत्वों पर लगातार सख्त कार्यवाही की जा रही है। इसी कड़ी में थाना भाटापारा शहर पुलिस टीम द्वारा के.के.वार्ड, कल्याण सागर पारा भाटापारा में आम जनता को धारदार चाकू दिखाकर डराने-धमकाने वाले 01 आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। 

​घटना का विवरण एवं पुलिस कार्यवाही:- दिनांक 24.10.2026 को थाना भाटापारा शहर पुलिस की टीम टाउन पेट्रोलिंग पर थी। इस दौरान सूचना मिली के.के.वार्ड कल्याण सागर पारा भाटापारा में एक व्यक्ति अपने हाथ में धारदार चाकू लहराकर आने-जाने वाले लोगों को डरा-धमका रहा है। ​सूचना पर तत्काल कार्यवाही करते हुए पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर घेराबंदी कर उक्त व्यक्ति को पकड़ा गया। पूछताछ करने पर उसने अपना नाम चंद्रकांत यादव बताया। आरोपी की तलाशी लेने पर उसके कब्जे से एक धारदार चाकू बरामद हुआ।

​जब्ती व वैधानिक कार्यवाही:- आरोपी का यह कृत्य धारा 25,27 आर्म्स एक्ट का पाए जाने पर थाना भाटापारा शहर में अपराध क्रमांक 333/2026 दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया। मामले में वैधानिक प्रक्रिया पूर्ण कर आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर, माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने की प्रक्रिया की जा रही है। 

​आरोपी का नाम:- चंद्रकांत यादव पिता भरत यादव उम्र 19 वर्ष निवासी के.के.वार्ड कल्याण सागर पारा भाटापारा, थाना भाटापारा शहर

Crime