अब खाद लेने के लिए किसानों को अपनाना होगा नया तरीका! ई-टोकन से होगा उर्वरक वितरण, 168 सहकारी समितियों को मिला प्रशिक्षण—जानिए कैसे मिलेगा खाद

अब खाद लेने के लिए किसानों को अपनाना होगा नया तरीका! ई-टोकन से होगा उर्वरक वितरण, 168 सहकारी समितियों को मिला प्रशिक्षण—जानिए कैसे मिलेगा खाद

समिति प्रबंधकों को ई-टोकन से खाद वितरण का दिया गया प्रशिक्षण

बलौदाबाजार-भाटापारा : भारत सरकार एवं छत्तीसगढ़ शासन के मंशानुसार, कलेक्टर कुलदीप शर्मा  के मार्गदर्शन में जिले में ई-टोकन के माध्यम से उर्वरक विक्रय हेतु तैयारी शुरू कर दी गई है। इसी तारतम्य में जिले के समस्त 168 सहकारी समितियों के अधिकारी कर्मचारियों को  इस संबंध में प्रशिक्षण दिया गया।

भारत सरकार द्वारा तैयार किये गये मोबाइल एप फ्रेमवर्क फॉर फर्टिलाइजर सेल  के माध्यम से किसान अपना किसान आईडी या अधार नंबर को वेरीफाई कराकर पंजीकृत रकबा, खसरा में फसल की जानकारी इंद्राज कर अनुशंसित उर्वरक का फत् आधारित टोकन प्राप्त कर सकते है जिसकी वैद्यता 2 दिवस रहेगी। संबंधित समिति या निजी उर्वरक विक्रय केंद्रों में टोकन को स्कैन कराकर निर्धारित उर्वरक प्राप्त कर सकते हैं। इससे उर्वरक वितरण व्यवस्था में पारदर्शिता आएगी और वास्तविक किसानों को समय पर खाद मिल सकेगा।

प्रशिक्षण में कृषि विभाग से सहायक भू संरक्षण अधिकारी एन के भारद्वाज, उप पंजीयक सहकारी संस्थाएं उमेश गुप्ता, नोडल अधिकारी जिला सहकारी बैंक जी.एन. साहू, एवं सहकारी समितियों के अधिकारी- कर्मचारी उपस्थित थे।

Chhattisgarh