स्कूल के पीछे शराब बेचने के लिए ग्राहक का इंतजार कर रहा था आरोपी, तभी पहुंच गई पुलिस! 90 पौवा देशी शराब जब्त, टिकरापारा पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा

स्कूल के पीछे शराब बेचने के लिए ग्राहक का इंतजार कर रहा था आरोपी, तभी पहुंच गई पुलिस! 90 पौवा देशी शराब जब्त, टिकरापारा पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा

टिकरापारा पुलिस की अवैध शराब बिक्री के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई

90 पौवा देशी मसाला शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार, 9,000 रुपये की शराब जप्त

रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट द्वारा अवैध शराब की बिक्री एवं तस्करी में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है।

इसी क्रम में पुलिस उपायुक्त (पश्चिम) रॉबिन्सन गुड़िया के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (पश्चिम) राहुल देव शर्मा एवं सहायक पुलिस आयुक्त, न्यू राजेन्द्र नगर नवनीत पाटिल के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी टिकरापारा निरीक्षक राजेश सिंह के नेतृत्व में टिकरापारा पुलिस द्वारा अवैध शराब बिक्री के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।

घटना का विवरण:– दिनांक 23.10.2026 को थाना टिकरापारा पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि राम मनोहर लोहिया स्कूल के पीछे एक व्यक्ति प्लास्टिक की बोरी में अवैध देशी शराब रखकर बिक्री करने के उद्देश्य से ग्राहक का इंतजार कर रहा है।

सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए थाना टिकरापारा पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ा। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 90 पौवा देशी मसाला मदिरा, प्रत्येक 180 एम.एल., कुल 16.200 लीटर, जिसकी कीमत लगभग 9,000 रुपये है, बरामद कर जप्त की गई।

पूछताछ एवं कार्रवाई के दौरान आरोपी के विरुद्ध अवैध रूप से शराब बिक्री के मामले में थाना टिकरापारा में अपराध क्रमांक 987/2026, धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।

जप्त सामग्री:– 90 पौवा देशी मसाला मदिरा (प्रत्येक 180 एम.एल.), कुल 16.200 लीटर, अनुमानित कीमत 9,000 रुपये।

गिरफ्तार आरोपी का नाम- शेख फारूक उर्फ चिरावटी, पिता शेख अब्दुल, उम्र 30 वर्ष, निवासी गौसिया मस्जिद के पीछे, संतोषी नगर, थाना टिकरापारा, जिला रायपुर l

Crime