सितापार-लावर के बीच खोया रियलमी मोबाइल कैसे पहुंचा वापस मालिक के हाथ? हथबंद पुलिस की त्वरित कार्रवाई से 9 दिन में मिला सुराग, मोबाइल पाकर रवि ध्रुव ने जताया आभार

सितापार-लावर के बीच खोया रियलमी मोबाइल कैसे पहुंचा वापस मालिक के हाथ? हथबंद पुलिस की त्वरित कार्रवाई से 9 दिन में मिला सुराग, मोबाइल पाकर रवि ध्रुव ने जताया आभार

थाना हथबंद क्षेत्र में गुम हुआ कीमती मोबाइल पुलिस की त्वरित खोजबीन से हुआ बरामद

दिनांक 09.10.2026 को दर्ज कराई गई गुमशुदगी की रिपोर्ट पर बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस ने तकनीकी सहायता से ढूंढ निकाला मोबाइल

आज दिनांक 18.10.2026 को वास्तविक मालिक को सुपुर्द किया गया मोबाइल, चेहरे पर लौटी खुशी

मोबाइल पाकर मालिक ने बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस की कार्यप्रणाली की सराहना करते हुए जताया आभार

​बलौदाबाजार-भाटापारा : पुलिस अधीक्षक बलौदाबाजार-भाटापारा गौरव राय (भा.पु.से.) के कुशल निर्देशन, में जिले में आम नागरिकों की खोई हुई मूल्यवान संपत्ति एवं गुमशुदा मोबाइल को तलाशने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में थाना हथबंद पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए एक गुमशुदा मोबाइल को ढूंढ निकालकर उसके मालिक को सकुशल वापस लौटाने में सफलता हासिल की है। 

​घटना एवं खोजबीन का विवरण:- ​प्रार्थी रवि ध्रुव (पिता शिवकुमार ध्रुव, निवासी ग्राम बिलाई डबरी, तहसील सिमगा, थाना हथबंद, का रियलमी कंपनी का कीमती मोबाइल फोन दिनांक 09.10.2026 को सितापार व लावर के बीच लगभग 08:45 बजे गुम हो गया था। मोबाइल गुम होने से परेशान प्रार्थी द्वारा तत्काल दिनांक 09.10.2026 को थाना हथबंद में मोबाइल/सिम गुम होने की लिखित रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। ​रिपोर्ट दर्ज होने के बाद थाना हथबंद पुलिस टीम ने गंभीरता से कार्रवाई करते हुए तकनीकी साधनों और सतत प्रयासों के माध्यम से गुमशुदा मोबाइल की खोजबीन शुरू की। पुलिस की सक्रियता के चलते आखिरकार वह मोबाइल ढूंढ निकाला गया। 

​मालिक को मोबाइल सुपुर्दगी एवं आभार:- ​पुलिस द्वारा सभी आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने के पश्चात आज दिनांक 18.10.2026 को वह कीमती मोबाइल उसके वास्तविक मालिक रवि ध्रुव को विधिवत सुपुर्द कर दिया गया। अपना खोया हुआ महंगा मोबाइल वापस पाकर प्रार्थी के चेहरे पर खुशी लौट आई। ​मोबाइल मालिक रवि ध्रुव द्वारा बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस की त्वरित कार्रवाई, ईमानदारी और संवेदनशीलता की भूरि-भूरि सराहना की गई तथा पुलिस टीम को हृदय से धन्यवाद ज्ञापित किया गया। आम जनता की छोटी-छोटी समस्याओं के प्रति भी संवेदनशील रहकर कार्य करने वाली बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस की इस पहल की क्षेत्र में सराहना की जा रही है।

Chhattisgarh Crime