गांजा तस्करी के नेटवर्क पर पुलिस का बड़ा प्रहार! घर और स्विफ्ट कार से 15 किलो 500 ग्राम गांजा बरामद, पूछताछ में सामने आया सप्लायर का नाम—दो आरोपी गिरफ्तार, कार समेत कुल ₹3.96 लाख की जब्ती

गांजा तस्करी के नेटवर्क पर पुलिस का बड़ा प्रहार! घर और स्विफ्ट कार से 15 किलो 500 ग्राम गांजा बरामद, पूछताछ में सामने आया सप्लायर का नाम—दो आरोपी गिरफ्तार, कार समेत कुल ₹3.96 लाख की जब्ती

बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस की बड़ी कार्रवाई; स्विफ्ट कार एवं घर से कुल 15 किलो 500 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा जप्त

अवैध गांजा तस्करी और बिक्री का नेटवर्क खंगालते हुए पुलिस ने 02 शातिर तस्करों को किया गिरफ्तार

आरोपियों से ₹1,55,100 कीमत मूल्य का अवैध मादक पदार्थ गांजा एवं बिक्री रकम नगद ₹91,100/- किया गया बरामद

मुख्य तस्कर की निशानदेही पर गिरौदपुरी से गांजा सप्लाई करने वाले दूसरे आरोपी को भी पुलिस टीम ने दबोचा

आरोपियों से अवैध मादक पदार्थ गांजा तस्करी/बिक्री में प्रयुक्त स्विफ्ट कार क्रमांक CG22 AC 0325 भी किया गया जप्त

आरोपियों से स्विफ्ट कार, 15 किलो 500 ग्राम गांजा, बिक्री रकम सहित कुल ₹3,96,100 कीमत मूल्य का सामान बरामद करने में मिली सफलता

एनडीपीएस एक्ट (NDPS Act) की गंभीर धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर दोनों आरोपियों के विरुद्ध की गई कार्यवाही

बलौदाबाजार-भाटापारा : पुलिस अधीक्षक बलौदाबाजार-भाटापारा गौरव राय (भा.पु.से.) के कुशल निर्देशन, में जिले में अवैध मादक पदार्थों की खरीदी-बिक्री तथा तस्करों के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत कठोर कार्रवाई का अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में थाना सिटी कोतवाली पुलिस को मुखबिर की सूचना पर भारी मात्रा में अवैध मादक पदार्थ गांजा की बडी खेप पकड़ने में सफलता मिली है। 

​घटना एवं रेड कार्रवाई का विवरण:​- दिनांक 17.10.2026 को थाना सिटी कोतवाली पुलिस को मुखबिर से पुख्ता सूचना मिली कि ग्राम खोरसीनाला पनगांव निवासी आकाश कुरें अपने घर एवं स्विफ्ट कार क्रमांक CG 22 AC 0325 में अवैध रूप से मादक पदार्थ गांजा रखकर बिक्री कर रहा है। सूचना की गंभीरता को देखते हुए स्वतंत्र गवाहों को एनडीपीएस एक्ट के प्रावधानों से अवगत कराकर पुलिस टीम फौरन ग्राम खोरसीनाला रवाना हुई। ​संदेही आकाश कुरें के घर पहुंचकर एनडीपीएस एक्ट की धारा 50 के तहत उसकी विधिवत तलाशी ली गई।

तलाशी के दौरान:- ​आरोपी के घर के किचन के छज्जे के ऊपर से तथा उसकी स्वीफ्ट कार (CG 22 AC 0325) की डिग्गी से कुल 15 किलो 500 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा जप्त किया गया। सांथ ही ​मौके से अवैध गांजा बिक्री से प्राप्त नगद ₹91,100/- तथा प्लास्टिक रैपर जप्त किए गए। 

​सप्लायर की गिरफ्तारी एवं कड़ियों का खुलासा:- ​पकड़े गए आरोपी आकाश कुरें से कड़ाई से पूछताछ करने पर उसने गनियारी/भानपुर निवासी भूषन कुमार यादव से गांजा प्राप्त करना स्वीकार किया। तत्काल पुलिस टीम ने त्वरित दबिश देते हुए गिरौदपुरी क्षेत्र से आरोपी भूषन कुमार यादव को भी धर दबोचा, जिसने आकाश कुरें को गांजा सप्लाई करना कबूल किया है। पुलिस की इस बेहतरीन चेन-लिंकिंग और ताबड़तोड़ कार्रवाई से तस्करों के होश उड़ गए हैं। 

पुलिस कार्यवाही:- आरोपियों के विरुद्ध थाना सिटी कोतवाली में अपराध क्रमांक 870/2026, धारा 20(B),29 NDPS Act के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। दोनों आरोपियों का यह कृत्य एनडीपीएस एक्ट के तहत दंडनीय पाए जाने पर दिनांक 17.10.2026 को दोनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने की प्रक्रिया की रही है। 

​गिरफ्तार आरोपीगण:

1. ​आकाश कुरें पिता सुशेन कुरें, उम्र 20 वर्ष, निवासी खोरसीनाला पनगांव, थाना सिटी कोतवाली

2. ​भूषण कुमार यादव पिता आनंद सिंह यादव, उम्र 29 वर्ष, निवासी भानपुर, पोस्ट सोनपुर, थाना सलिहा (सलिहा)

Crime