सुहेला के दुर्गा मेले में पुलिस का बड़ा एक्शन! 21 प्रतिमाओं के दर्शन के बीच 100 से अधिक लोहे के कड़े-चूड़े उतरवाए, आखिर क्यों सख्त हुई पुलिस?

सुहेला के दुर्गा मेले में पुलिस का बड़ा एक्शन! 21 प्रतिमाओं के दर्शन के बीच 100 से अधिक लोहे के कड़े-चूड़े उतरवाए, आखिर क्यों सख्त हुई पुलिस?

सुहेला के प्रसिद्ध वृहद नवदुर्गा महोत्सव एवं भव्य मेले में सुरक्षा के अभेद्य प्रबंध

हजारों श्रद्धालुओं की सुरक्षा हेतु पुलिस बल द्वारा मेला एवं मंदिर प्रांगण में की जा रही सघन पैदल पेट्रोलिंग एवं चेकिंग अभियान

हुड़दंग व शांति व्यवस्था बाधित होने की आशंका के मद्देनजर पुलिस ने युवाओं से उतरवाए 100 से अधिक लोहे के कड़े एवं चुड़ा

असामाजिक व संदिग्ध तत्वों पर कड़ी नजर; सुहेला पुलिस ने आमजनों से शांति व कानून-व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग की अपील की

बलौदाबाजार-भाटापारा : पुलिस अधीक्षक बलौदाबाजार-भाटापारा श्री गौरव राय (भा.पु.से.) के कुशल निर्देशन, में जिलेभर में नवरात्रि पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने हेतु कड़े सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं। इसी क्रम में थाना सुहेला पुलिस टीम द्वारा प्रसिद्ध सुहेला दुर्गा उत्सव मेले में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है।

21 प्रतिमाओं के दर्शन हेतु उमड़ रही श्रद्धालुओं की भारी भीड़:- ग्राम सुहेला में नवरात्रि पर्व के अवसर पर भव्य एवं वृहद पंडाल का निर्माण किया गया है, जहाँ एक साथ 21 भव्य दुर्गा प्रतिमाओं की स्थापना की गई है। सुहेला का यह दुर्गा उत्सव एवं इसके आसपास लगने वाला विशाल मेला क्षेत्रभर में अत्यंत प्रसिद्ध है, जहाँ प्रतिदिन हजारों की संख्या में श्रद्धालु माँ दुर्गा के दर्शन एवं मेले का आनंद लेने पहुँच रहे हैं।

1. सुरक्षा व्यवस्था, पैदल पेट्रोलिंग एवं सघन चेकिंग अभियान:- श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए थाना प्रभारी सुहेला के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा प्रतिदिन संपूर्ण मेला परिसर, मंदिर प्रांगण एवं आसपास के मार्गों पर सघन पैदल पेट्रोलिंग (Foot Patrolling) की जा रही है।

2. संदिग्धों से पूछताछ व चेकिंग: मेले में घूम रहे संदिग्ध व्यक्तियों व मनचलों से पूछताछ कर उनकी गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है। शांति भंग करने का प्रयास करने वाले तत्वों के विरुद्ध लगातार प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की जा रही है।

3. सुरक्षा के मद्देनजर कड़े/चुड़ा उतरवाए गए: किसी भी प्रकार की आपसी झड़प या हुड़दंग के दौरान धारदार/लोहे की वस्तुओं से चोट लगने की अप्रिय घटना को रोकने के उद्देश्य से चेकिंग के दौरान मेला परिसर में घूमने वाले युवाओं के हाथों में पहने लोहे के 100 से अधिक कड़े एवं चुड़ा उतरवाए गए।

बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस की अपील:- बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस ग्राम सुहेला एवं आसपास के सभी श्रद्धालुओं तथा नागरिकों से अपील करती है कि पर्व के दौरान शांति, सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस एवं प्रशासन का पूर्ण सहयोग करें। मेला परिसर या आसपास किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि, लावारिस वस्तु या संदिग्ध व्यक्ति की जानकारी मिलने पर तत्काल थाना सुहेला अथवा Dial 112 पर सूचित करें, ताकि समय रहते त्वरित कार्रवाई की जा सके।

Crime